Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिअद के सांगठनिक ढांचे का एलान, सुखबीर बादल ने 8 सदस्यीय एडवाइजरी कमेटी बनाई, कोर कमेटी में 24 नेता शामिल

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 03:30 PM (IST)

    शिरोमणि अकाली दल ने अपने सांगठनिक ढांचे का एलान कर दिया है। सुखबीर सिंह बादल ने 8 सदस्यीय एडवाइजरी कमेटी बनाई है जबकि पार्टी की कोर कमेटी में 24 सदस्य होंगे। दो नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

    Hero Image
    शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल की फाइल फोटो।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने अपने सांगठनिक ढांचे का गठन कर दिया है। कोर कमेटी में बादल ने अपने नजदीकियों को तवज्जो दी है। प्रकाश सिंह बादल हमेशा की तरह पार्टी के मुख्य संरक्षण रहेंगे, जबकि रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा संरक्षक होंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के लिए सलाहकार बोर्ड के लिए आठ लोग होंगे, जबकि कोर कमेटी में 24 सदस्य बनाए गए हैं। दो पार्टी नेताओं को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। बता दें, अकाली दल ने इसी वर्ष जुलाई में अपने सांगठनिक ढांचे को भंग कर दिया था। हालांकि सुखबीर सिंह बादल अध्यक्ष पद पर बरकरार रहे।

    ये है अकाली दल का संगठन

    मुख्य संरक्षक : प्रकाश सिंह बादल

    संरक्षक: रजीत सिंह ब्रह्मपुरा

    अध्यक्ष के लिए सलाहकार बोर्ड

    1. चरणजीत सिंह अटवाल

    2. किरपाल सिंह बडूंगर

    3. बीबी उपिंदरजीत कौर

    4. बलदेव सिंह मान

    5. प्रकाश चंद गर्ग

    6. वीर सिंह लोपोके

    7. वरिंदर सिंह बाजवा

    8. जरनैल सिंह वाहिद

    कोर कमेटी

    I. अध्यक्ष एसजीपीसी

    2. बलविंदर सिंह भूंदड़

    3. महेश इंदर सिंह ग्रेवाल

    4. प्रेम सिंह चंदूमाजरा

    5. गुलजार सिंह राणिके

    6.सिकंदर सिंह मलूका

    7. अनिल जोशी

    8. जनमेजा सिंह सेखों

    9. दलजीत सिंह चीमा

    0. शरणजीत सिंह ढिल्लों

    11. बिक्रम सिंह मजीठिया

    12. सुरजीत सिंह राखड़ा

    13. हीरा सिंह गाबड़िया

    14. अध्यक्ष स्त्री अकाली दल

    15. एनके शर्मा

    16. इकबाल सिंह झूंडा

    17. डा. सुखविंदर सुखी

    18. गुरप्रताप सिंह वडाला

    19. पवन कुमार टीनू

    20. विरसा सिंह वल्टोहा

    21. गुरबचन सिंह बबेहाली

    22. लखवीर सिंह लोधीनंगल

    23. श्रीमती सुनीता चौधरी

    24. अध्यक्ष यूथ अकाली दल

    कोर कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य

    1. परमजीत सिंह सरना

    2. नरेश गुजराल