विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Coronavirus Vaccinationः पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, बोले- सावधानी ही बचाव

By Vinay KumarEdited By:
Published: Mon, 15 Mar 2021 02:58 PM (IST)

जालंधर में सोमवार को पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्कूल के ऑडिटोरियम में बनाए गए ...और पढ़ें

जालंधर में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए।
जालंधर में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में सोमवार को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए सेहत विभाग ने 60 सेंटरों की शुरुआत की। इनमें 47 निजी तथा 13 सरकारी अस्पताल शामिल है। वहीं आज भी कमजोर नेटवर्क तथा स्टाफ की कमी की समस्या का आलम बरकरार रहा। सोमवार दोपहर को पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्कूल के ऑडिटोरियम में बनाए गए सेंटर में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।

उन्होंने कहा कि कोरोना दोबारा से पैर पसारने लगा है। सावधानियों से इससे बचा जा सकता है। लोगों को खुद व अपने परिजनों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए मास्क पहनना, भीड़ वाले इलाकों से जाने से परहेज करना, आपस में 2 गज की दूरी रखना तथा बार-बार हाथ धोने की नीतियों की पालना सख्ती से करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और इसके किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं है। सरकार की नीतियों के मुताबिक हर व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए ताकि लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखा जा सके। इस मौके पर सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. परमिंदर कौर, डॉक्टर सतिंदरजीत सिंह बजाज, डॉक्टर गुरमीत लाल तथा डॉक्टर इंदु के अलावा से विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - पांडवों के बनाए पंजाब के अनूठे बाथुआ मंदिर में फिर होने लगे दर्शन, 8 महीने रहता है पानी के अंदर

जालंधर में बढ़ रहे हैं कोरोना मामले

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जालंधर में कोरोना वायरस मामले बेलगाम होते जा रहे हैं। रविवार को 171 दिन बाद कोरोना कें एक दिन में सबसे ज्यादा 291 मरीज सामने आए। इनमें सात व 10 माह के दो बच्चे भी शामिल हैं। शाहकोट के डीएसपी वरिंदरपाल सिंह सहित एक ही दिन में सात मरीजों की मौत भी हुई। महामारी की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार ने जालंधर सहित 8 जिलों में रात का कर्फ्यू लगा दिया है।

यह भी पढ़ें - डेरे में सेवा करने वाली महिला के बाबा से बन गए अवैध संबंध, पति ने विरोध किया तो भुगतना पड़ा खौफनाक अंजाम

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें