Jalandhar News: ऑनलाइन फ्रॉड! 'Shaadi.Com' पर 50 लड़कियों से ठगे 60 लाख, कई से बनाए शारीरिक संबंध... पुलिस ने धर दबोचा
शादी डॉट काम पर प्रोफाइल बनाकर खुद को कनाडा का निवासी बताने और लड़कियों से ठगी करने वाले शातिर ठग को थाना गोराया की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह अभी तक पंजाब चंडीगढ़ और दिल्ली की करीब 50 से अधिक लड़कियों को ठगी का शिकार बना चुका है और कई लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध भी बना चुका है।

संवाद सहयोगी, गोराया। Online Fraud By 50 Girls On Shaadi.Com: शादी डॉट काम पर प्रोफाइल डालकर खुद को कनाडा का निवासी बताने और लड़कियों से ठगी करने वाले शातिर ठग को थाना गोराया की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित बरनाला के थाना टालेवाल के अधीन आते बेहला निवासी हरपाल सिंह है।
वह अभी तक पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली की करीब 50 से अधिक लड़कियों को ठगी का शिकार बना चुका है और कइयों के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए हैं।
अब तक की 60 लाख की ठगी
कई लड़कियां अब भी अपने साथ हुई ठगी की शिकायत लेकर थाने पहुंच रही हैं। वह अभी तक करीब 60 लाख रुपये की ठगी कर चुका है।
थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें एक लड़की ने शिकायत दी थी कि एक युवक ने खुद को एनआरआई बता उसे शादी का प्रलोभन दिया और डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए और अब 60 हजार रुपये की और मांग कर रहा है।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने जांच शुरू की और हरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि हरपाल सिंह ने शादी डाट काम पर संदीप सिंह कनाडा के नाम पर प्रोफाइल बना रखी है।
ये भी पढे़ं- विवादित जगह से निशान साहिब हटाने के रोष में सिख संगठनों ने किया प्रदर्शन, दोबारा से स्थापित करने की मांग की
इसके अलावा अन्य नाम से भी आइडी बनाई हुई है। उससे जब्त किए गए फोन में करीब 50 लड़कियों का फोटो मिला है, जिन्हें वह विवाह करवाकर कनाडा ले जाने के सपने दिखा रहा था।
.jpg)
पांच लड़कियों ने दर्ज कराई शिकायत
जिन लड़कियों को उसने झांसे में लिया है, उनमें असिस्टेंट बैंक मैनेजर, नर्स, इमिग्रेशन कर्मी, प्रोफेसर तक शामिल हैं। कुछ तो उसके बहकावे में आकर अपनी नौकरी तक छोड़ चुकी है। थाना गोराया में उसके खिलाफ अभी तक पांच लड़कियां शिकायत दर्ज करवा चुकी हैं।
ठगी के रुपये से खरीदी है कार
पुलिस पूछताछ में पता चला कि हरपाल सिंह कोई काम नहीं करता है और कभी विदेश भी नहीं गया है। उसके पिता की गांव में एक छोटी सी दुकान है। उसकी दो बहनें हैं। ठगी के रुपयों से उसने एक कार भी खरीदी है। इसके अलावा एक लड़की को जाल में फंसा कर उसने आइफोन भी लिया है।
लड़कियों को दिखाता था नकली वीजाहरपाल सिंह ने लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए नकली वीजा तैयार किया हुआ था। इसके अलावा हरमन सिंह के नाम का फर्जी आधार कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही एक लड़की के भाई का आइडी कार्ड भी बरामद हुआ है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।