Patiala News: विवादित जगह से निशान साहिब हटाने के रोष में सिख संगठनों ने किया प्रदर्शन, दोबारा से स्थापित करने की मांग की
पुराना बस अड्डा के पास मेन रोड पर एक विवादित जगह से निशान साहब हटाने के रोष में सिख संगठन के लोगों ने तहसील परिसर के बाहर रोड जाम करके समाना प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। बीते अक्टूबर में यहां से निशान साहिब को हटाया गया था और तब भी उक्त सिख संगठन ने इसके प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

संवाद सूत्र, समाना (पटियाला)। पुराना बस अड्डा के पास मेन रोड पर एक विवादित जगह से निशान साहिब (Nishan Sahib) हटाने के रोष में सिख संगठन (Sikh Organization) के लोगों ने तहसील परिसर के बाहर रोड जाम करके समाना प्रशासन के खिलाफ धरना लगाया। यह निशान साहिब बीते अक्टूबर में हटाया गया था और तब भी उक्त सिख संगठन ने इसके प्रति नाराजगी जताई थी।
मौजूदा सरकार पर लगाया ये आरोप
धरना प्रदर्शन कर रहे सिख नेता तलविंदर सिंह औलख, रजिंदर सिंह फतेहगढ़ छन्ना, स्वरूप सिंह संघा और एसजीपीसी के मेंबर कुलदीप सिंह नस्सुपुर ने अरोप लगाया की राजनीति लाभ लेने के लिए मौजूदा सरकार के लोगों ने प्रशासन की मदद से निशान साहिब को गुरूद्वारा सिंह सभा की जगह में से उखाड़ दिया है।
वह अब प्रशासन से पूछ रहे हैं कि प्रशासन ने यह कार्रवाई किस अथारिटी के हुकम के अनुसार की मगर समाना प्रशासन ने सिख संगठनों की इस बात का जवाब नहीं दिया. जिस कारण यह धरना तीन घंटे तक चलता रहा।
वहीं पर लोग करते रहे निशान साहिब को लगाने की मांग
इस धरने को खत्म करवाने के लिए एसपी पटियाला सौरव जिंदल, डीएसपी समाना नेहा अग्रवाल ,थाना सिटी समाना के इंचार्ज जीएस सिकंद, तहसीलदार लार्सन सिंगला और एसडीएम समाना चरणजीत सिंह सिख संगठनों के साथ धरना खत्म करने के लिए बातचीत करते रहे।
मगर सिख संगठनों के लोग इस बात पर अड़े रहे कि उन्हें बताया जाए कि किस अथॉरिटी के हुकम के अनुसार गुरुद्वारा सिंह सभा की जगह में से निशान साहिब को हटाया गया। सिख संगठन के लोग फिर से वहां पर निशान साहिब लगाने की मांग कर रहे थे।
2 घंटे तक चली बातचीत
सिख संगठनों और प्रशासन के बीच तकरीबन 2 घंटे तक बातचीत चलती रही। मगर किसी भी बात पर सिख संगठन और प्रशासन में समझौता नहीं हो सका। इसके बाद समाना प्रशासन के अधिकारियों ने 20 दिन का समय मांगा और कहा कि इस समस्या को जल्दी सुलझा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- ड्रग्स राज्य में बड़ा राजनीतिक मुद्दा, केंद्र से सरकार नहीं ले पाई वित्तीय सहायता- नित्यानंद राय
लोग हुए प्रशासन से सहमत
प्रशासन की इस बात पर सिख संगठन के लोग सहमत हो गये और प्रशासन ने 2 जनवरी तक इस झगड़े को सुलझाने का भरोसा दिया। इसके बाद सिख संगठन के लोगों ने कहा कि अगर प्रशासन ने इस मामले को आगामी दो जनवरी तक न सुलझाया, तो सिख संगठन यहां पर बड़ा धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा।
.jpg)
यह है विवाद
यहां पुराना बस अड्डे के करीब मेन रोड पर करीब चार दशक पहले किसी व्यक्ति ने गुरूद्वारा सिंह सभा कमेटी को गुरूद्वारा की स्थापना के लिए जगह दान दी थी। उसके बाद इस जगह पर निशान साहिब की स्थापना की गई। बाद में कुछ समय बाद ही ही गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा इस स्थान की देखरेख ठीक ढंग से न किेए जाने के कारण यहां से श्री गुरू ग्रंथ साहिब को उठा दिया गया था।
तब यहां पीपल का एक पेड़ होने पर वहां कुछ लोग माथा टेकते थे। तब एक समुदाय के सदस्यों ने इस जगह के उनके धर्म से संबंधित होने का दावा किया। करीब छह महीने पहले गुरूद्वारा सिंह सभाा की कमेटी के सदस्य यहां सफाई के लिए आए तो दूसरे समुदाय ने इस पर ऐतराज जताया व कहा कि यह जगह उनकी है। उसके बाद ही इन दोनों समुदायों में यह विवाद पनपा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।