विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ व सीआईए टीम ने दो तस्कर किए गिरफ्तार, बार्डर पार जाकर लाते थे हेरोइन

By Vikas KumarEdited By:
Published: Sat, 20 Mar 2021 11:44 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 12:37 PM (IST)

बीएसएफ व सीआईए टीम ने संयुक्त टीम ने भारत-पाक सीमा पार से हेरोइन लाकर फिरोजपुर के इलाकों में सप्लाई करने ...और पढ़ें

भारत-पाक सीमा से 440 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
भारत-पाक सीमा से 440 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

फिरोजपुर, जेएनएन। भारत-पाक सीमा पर कंटीली तार के पार से हेरोइन लाते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई बीएसएफ और सीआईए स्टाफ पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की। आरोपितों से 440 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपितों की पहचान थाना आरिफके के आधीन आते गांव सुल्तान वाला के रहने वाले जोगिंदर सिंह और उसके दोस्त लुधियाना के सिधवां बेट इलाके में रहने राजविंदर सिंह के दौर पर हुई है। राजविंदर सिंह इस समय थाना सदर फिरोजपुर के तहत आते गांव अली के में रह रहा था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित जोगिंदर सिंह के खेत सीमा पर कंटीली तार से पार जाकर हैं। वह और उसका दोस्त राजविंदर वहां खेती के लिए जाते थे और इसी दौरान उसका संपर्क पाकिस्तान से भारत में नशा तस्करी करने वालों से हो गया और दोनों हेरोइन सप्लाई का धंधा करने लगे। आरोपित सीमा पार से हीरोइन मंगवा कर फिरोजपुर में सप्लाई करते थे। बीएसएफ और सीआईए स्टाफ पुलिस को तस्करी की भनक लगने पर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने 440 ग्राम हेरोइन सीमा के पास ही एक स्थान पर छिपा रखी थी। 

इस तरह करते थे पाकिस्तान के नशा तस्करों से संपर्क

दोनों आरोपित फोन पर पाकिस्तान के नशा तस्करों के संपर्क में थे। जांच अधिकारी अंग्रेज सिंह ने कहा कि पुलिस के मजबूत सूचना तंत्र कारण नशा तस्करों का पता चला। आरोपितों से पूछताछ जारी है। आरोपित कब से हेरोइन सप्लाई कर रहे थे और कहां-कहां इनका नेटवर्क है। पुलिस रिमांड के दौरान इन सवालों का जवाब मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः 26 मार्च को दूध व सब्जियों की सप्लाई रहेगी ठप, एक दिन पहले ही कर लें खरीदारी; जानें वजह

यह भी पढ़ेंः पंजाब में सरकारी पार्किंग के अनपढ़ ठेकेदार ने इंजीनियर के साथ बनाया कार चोर गिरोह, दिल्ली-हरियाणा व यूपी की 16 लग्जरी गाड़ियां बरामद

  

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें