विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में सरकारी पार्किंग के अनपढ़ ठेकेदार ने इंजीनियर के साथ बनाया कार चोर गिरोह, दिल्ली-हरियाणा व यूपी की 16 लग्जरी गाड़ियां बरामद

By Vikas KumarEdited By:
Published: Sat, 20 Mar 2021 07:55 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 20 Mar 2021 08:20 AM (GMT+05:30)

लुधियाना में सरकारी पार्किंग का ठेकेदार ही अंतरराज्जीय कार चोर गिरोह का मुख्य सरगना निकला। पुलिस ने आरोपित ठेकेदार मिक्की ...और पढ़ें

आरोपितों को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
आरोपितों को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

लुधियाना, जेएनएन। शहर में सरकारी पार्किंग का ठेकेदार ही अंतरराज्जीय कार चोर गिरोह चला रहा था। थाना सराभा नगर की पुलिस ने आरोपित ठेकेदार मिक्की साहनी और अमनप्रीत सिंह उर्फ अमन को गिरफ्तार कर 16 महंगी कारें बरामद की हैं। दोनों आरोपितों को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इनके दो साथियों दिल्ली के रोहिन और जालंधर के लाडी की पुलिस को अब भी तलाश है।

पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि गिरोह का सरगना मिक्की साहनी लुधियाना के चंडीगढ़ रोड के सेक्टर-32 और अमनप्रीत सिंह पक्खोवाल रोड के करनैल सिंह नगर, फेस दो का रहने वाला है। गिरोह के सदस्य दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से महंगी कारें चोरी करते थे। इन कारों को लुधियाना लाकर सरकारी पार्किंग में खड़ा कर देते थे। मिक्की साहनी अनपढ़ है जबकि अमनप्रीत ने बीटेक तक पढ़ाई की है। वह खुद को स्कूल का शिक्षक बताता है। दोनों बहुत शातिर हैं।यह लोग कबाड़ियों और इंश्योरेंस कंपनी से उन कारों को खरीद लेते थे जो सड़क हादसों में पूरी तरह खत्म हो चुकी होती थीं। फिर उसी कंपनी और माडल की गाड़ी को रोहिन दिल्ली या अन्य राज्य में चोरी करता था। जालंधर का रहने वाला लाडी इन कारों पर आरसी में लिखे चेसिस और इंजन नंबर लगाता था। इसके बाद मिक्की और अमन लुधियाना में पार्किंग में ही उस कार को बेच देते थे। पुलिस गिरोह से जुड़े कबाड़ियों और मैकेनिकों का भी पता लगा रही है।

 

अंतर राज्य कार चोर गिरोह के सदस्यों से बरामद कारों का जखीरा बरामद किया गया। 

सरकारी पार्किंग थी सबसे सुरक्षित :

आरोपितों को पता था कि चोरी की कार सरकारी पार्किंग में खड़ी करना ही सबसे सुरक्षित है। उसका ठेका भी इन लोगों ने खुद ले रखा था। किसी प्राइवेट पार्किंग में कार ज्यादा दिन पार्क करने पर उसकी जानकारी पुलिस को देनी पड़ती।

लुधियाना में नहीं चुराते थे कार

दो बार चोरी की कार पार्किंग में मिलने के बाद शातिरों ने लुधियाना में कार चोरी करना बंद कर दिया। वह जान गए थे शहर से चोरी कार को पार्किंग में खड़ा करना खतरे से खाली नहीं है। कई बार मालिक खुद पार्किंग में आकर कार की तलाश करते हैं।

 

अंतरराज्जीय कार चोर गिरोह के सदस्यों की जानकारी देते पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल उनके साथ उपस्थित अन्य अधिकारी।

 

मिक्की पर पहले भी दर्ज हैं केस:

शहर की सब्जी मंडी और सरकारी पार्किंग के ठेके लेने वाले मिक्की पर पहले भी हत्या, हत्या की कोशिश, धोखाधड़ी और अवैध वसूली के केस दर्ज हैं। हत्या में मामले में उसका नार्को व पोलिग्राफ टेस्ट भी हो चुका है। अमनप्रीत पर भी थाना सराभा नगर में चोरी का एक केस दर्ज है।

चोर की यह कारें बरामद :

- रेनाल्ट डस्टर  

- मारुति बेलीनो

- फाच्र्यूनर (तीन)

- इनोवा क्रिस्टा

- टोयोटा ईटीओस

- स्विफ्ट डिजायर

- हुंडई वरना (दो)

- मारुति आल्टो

- फॉक्सवैगन वेंटो

- मारुति स्विफ्ट

- हुंडई क्रेटा

- आइ10 ग्रैंड

- शेवर्ले ओप्ट्रा

पार्किंग ठेकेदारों को हिदायत

वाहन चोरी की बढ़ रही वारदातों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को शहर की सभी पार्किंग ठेकेदारों व संचालकों के साथ बैठक की थी। इसमें उन्हें आगाह किया गया था कि पार्किंग में एक हफ्ते से ज्यादा दिन कोई कार खड़ी रहती है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। पार्किंग में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।