विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP ने जालंधर के ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए पंजाब सरकार से मांगे 5-5 हजार रुपये

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Tue, 25 May 2021 03:35 PM (IST)

जालंधर में आप नेताओं ने कहा कि ऑटो और टैक्सी ड्राइवारों की आमदनी बिल्कुल खत्म हो चुकी है। उनके घरों ...और पढ़ें

जालंधर में मंगलवार को डीसी घनश्याम थोरी को ज्ञापन देते हुए आप नेता। जागरण
जालंधर में मंगलवार को डीसी घनश्याम थोरी को ज्ञापन देते हुए आप नेता। जागरण

जालंधर, जेएनएन। दिल्ली की अरविंदर केजरीवाल सरकार की तर्ज पर पंजाब सरकार भी ऑटो एवं टैक्सी चालकों को पांच-पांच हजार की वित्तीय सहायता प्रदान करे। इस मांग के साथ आम आदमी पार्टी (आप) की महिला विंग की अध्यक्ष राजविंदर कौर एवं जिला अध्यक्ष ओलंपियन सुरेंद्र सिंह सोढ़ी ने पार्टी वॉलिंटियर्स के साथ डीसी घनश्याम थोरी को एक ज्ञापन सौंपा गया।

इस मौके पर आप नेताओं ने कहा कि ऑटो और टैक्सी ड्राइवारों की आमदनी बिल्कुल खत्म हो चुकी है। उनके घरों की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है। उनके लिए रोजी-रोटी चलाना मुश्किल है। बच्चों की स्कूल की फीस नहीं दी जा पा रही है।  बुजुर्ग मां-बाप का इलाज भी कराना संभव नहीं रहा है। चालक ब्याज पर पैसा उठाकर रोजी-रोटी चलाने को मजबूर हैं। ऐसे में पंजाब सरकार को उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध करवानी चाहिए। दिल्ली में अरविंदर केजरीवाल सरकार ने ऐसा ही किया है। 

इस मौके पर मीडिया प्रभारी तरणदीप सनी, ब्लॉक प्रधान राजीव आनंद, सोशल मीडिया इंचार्ज संजीव भगत, अजय भगत, सीनियर लीडर दर्शन लाल भगत, बलबीर सिंह, दीपक, गोल्डी, सुरजीत, करनैल, वरुण, कुलविंदर, कुक्की, सोनू, सर्वजीत सिंह मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- गुरदासपुर की कलियुगी मां ने ही बेटे की जान, अवैध संबंधों में बाधा बना प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

यह भी पढ़ें- जालंधरवासी कोरोना को लेकर मानने लगे पुलिस के सभी नियम, पांच बजते ही बंद हो गए बाजार

यह भी पढ़ें- विवाहिता से मिलने देर रात उसके घर पहुंच गया प्रेमी, घरवालों ने तेजधार हथियारों से कर दी हत्या