विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधरवासी कोरोना को लेकर मानने लगे पुलिस के सभी नियम, पांच बजते ही बंद हो गए बाजार

By Vinay KumarEdited By:
Published: Tue, 25 May 2021 10:35 AM (IST)

जालंधर में बिना पुलिस के आए ही सोमवार को शाम पांच बजे शहर के सारे बाजार बंद हो गए। बाजारों ...और पढ़ें

जालंधरवासी कोरोना को लेकर अब सभी नियम मानने लग गए हैं।
जालंधरवासी कोरोना को लेकर अब सभी नियम मानने लग गए हैं।

जालंधर, जेएनएन। अब इसे कोरोना का डर कहें या पुलिस का खौफ, लोग सुधरने लगे हैं। पुलिस के बनाए सारे नियम भी मानने लगे हैं। बिना पुलिस के आए ही सोमवार को शाम पांच बजे शहर के सारे बाजार बंद हो गए। बाजारों में थोड़ी भीड़ तो दिखी, लेकिन ज्यादातर लोगों ने अपने मास्क पहने हुए थे। कई जगह पर शारीरिक दूरी का नियम भी लोगों ने अपनाया था। वही दुकानों पर भी भीड़ कम ही दिखी। हालांकि शहर में पुलिस पूरी तरह से तैनात रही और सड़कों पर भी घूमती रही। कई जगह पर नाकाबंदी कर नियम न मानने वाले लोगों को रोका और चेतावनी भी दी। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना था कि शहर में सख्ती पूरी तरह से बनाई हुई है। लोगों को बचाने के लिए नियम बनाए गए हैं। उसका पालन भी सख्ती से करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह से सख्ती जारी रहेगी।

खाने पीने की दुकानों के अलावा सब कुछ रहा बंद

शहर में पांच बजे के बाद खाने पीने की दुकानों के अलावा सब कुछ बंद था। वहां पर भी सिर्फ होम डिलीवरी और टेकअवे की सुविधा मिल रही थी। हालांकि शहर के कई करियाना स्टोर चोर दरवाजे से सामान बेचते रहे। ठेकों पर भी चोरी से शराब बिकती रही।

मास्क नहीं पहनने पर 54 लोगों के कटे चालान

पुलिस ने शहर में लोगों के मास्क न पहनने पर चालान काटे। इसके साथ ही ट्रैफिक चालान भी काटे गए। सोमवार को पुलिस ने 54 लोगों के चालान काटकर 54 हजार रुपये जुर्माना वसूला। वही 110 लोगों के ट्रैफिक चालान भी काटे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें