यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विवाहिता से मिलने देर रात उसके घर पहुंच गया प्रेमी, घरवालों ने तेजधार हथियारों से कर दी हत्या
Murder in Amritsar अमृतसर के गांव पडे में कुछ लोगों ने अवैध संबंधों के कारण गुरविंदर सिंह नाम के युवक ...और पढ़ें

अमृतसर, जेएनएन। जिले के खलचियां थाने के अधीन पड़ते गांव पडे में कुछ लोगों ने अवैध संबंधों के कारण गुरविंदर सिंह नाम के युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवा वारिसों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए प्रेमिका दलजीत कौर सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
मृतक युवक के रिश्तेदारों ने बताया कि गुरविंदर सिंह को लगभग 25 साल पहले उसकी मौसी भजन कौर ने गोद ले लिया था। गुरविंदर सिंह (27) टैक्सी चलाने का काम करता था, जिससे उसके परिवार का खर्च चला रहा था। इस बीच उसके दलजीत कौर नाम की विवाहिता के साथ अवैध संबंध स्थापित हो गए। दलजीत कौर के परिवार को जब इस बारे में पता चला तो दोनों परिवारों में खासा झगड़ा भी हुआ था।
यह भी पढ़ें- गुरदासपुर की कलियुगी मां ने ही बेटे की जान, अवैध संबंधों में बाधा बना प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या
विवाद के बावजूद नहीं तोड़े रिश्ते
विवाद पैदा होने के बावजूद दलजीत कौर ने गुरविंदर सिंह से रिश्ते नहीं तोड़े। सोमवार की देर रात दलजीत कौर ने अपने प्रेमी गुरविंदर सिंह को घर बुला लिया। उसके परिवार को भी पता चल गया। आरोपितों ने मिलकर गुरविंदर सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
