विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप का गुरमेहर के पक्ष और एबीवीपी का विरोध में प्रदर्शन

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 03 Mar 2017 08:46 AM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 09:15 AM (IST)

पंजाब में भी गुरमेहर कौर के मामले पर राजनीति तेज हो गई है। छात्र संगठनों के अलावा राजनीतिक दल भी ...और पढ़ें

आप का गुरमेहर के पक्ष और एबीवीपी का विरोध में प्रदर्शन
आप का गुरमेहर के पक्ष और एबीवीपी का विरोध में प्रदर्शन

जेएनएन, जालंधर। गुरमेहर कौर मामले पर पंजाब में भी राजनीति तेज हो गई है। इस मामले पर छात्र संगठनों के अलावा राजनीतिक दल भी कूद पड़े हैं। आम आदमी पार्टी के यूथ विंग की इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) भी इस मामले पर राज्‍य में प्रदर्शनकर रही है। राज्‍य में कई अन्‍य संगठन गुरमेहर के समर्थन आर विरोध में सड़कों पर उतर रहे हैं।

सीवाईएसएस ने जालंधर में वीरवार को गुरमेहर के समर्थन में मार्च निकाल एबीवीपी का विरोध किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी गुरमेहर के विरोध में प्रदर्शन किया। एबीवीपी आज पटियाला में भी मार्च निकालेगी। मुक्तसर व होशियारपुर में कई संगठनों ने एबीवीपी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

चंडीगढ़ के पंजाब विश्‍वविद्यालय में प्रदर्शन करते एबीवीपी के सदस्‍य।

चंडीगढ़ के पंजाब विश्‍वविद्यालय में अब भी तनाव है। एसएफएस व एबीवीपी ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा। पंजाब विश्‍वद्यालय परिसर में एबीवीपी ने वीरवार को तिरंगा मार्च निकाला तो एसएफएस ने आज वहां सेमीनार करने का एलान कर रखा है। इससे पूरे विश्‍वविद्यालय परिसर में तनाव है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा में भी गूंजा गुरमेहर मामला, वंदे मातरम व शेम-शेम के नारे

जालंधर में आम आदमी पार्टी और सीवाईएसएस के वालंटियर्स ने प्रदर्शन किया। उन्‍हाेंने एबीवीपी के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर पार्टी के इंडस्ट्री व ट्रेडर्स विंग के प्रधान बलजीत सिंह आहलूवालिया व गुरमेहर के दादा कमलदीप सिंह भी मौजूद थे। डीसी पहुंचने के दौरान उन्हें धक्कामुक्की का सामना भी करना पड़ा। इस मौके पर आप की प्रदेश महिला विंग की प्रधान बलजिंदर कौर भी मौजूद थीं। गुरमेहर के दादा ने कहा, गुरमेहर शहीद की बेटी है। वह किसी से डरने वाली नहीं है।

मुक्तसर में भी गुरमेहर के समर्थन में  विद्यार्थी, लेखक, अध्यापक, मजदूर, किसान व मुलाजिमों ने मिलकर शहर में मार्च निकाला और एबीवीपी व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जालंधर में एबीवीपी के सदस्यों ने गुरमेहर कौर द्वारा एबीवीपी पर गुंडागर्दी और धमकी देने के लगाए गए आरोप को गलत बताया।इस अवसर पर संयोजक वासु कत्याल सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: गुरमेहर की मां बोलीं- मेरी बेटी और उसकी भावनाएं सच्ची, राजनीति बंद हो

पटियाला में एबीवीपी के प्रधान चरणजोध सिंह ने बैठक कर कहा कि गुरमेहर कौर को वामपंथी ताकतें भड़का रही हैं, ताकि देश भर की यूनिवर्सिटी व कालेज का माहौल खराब कर सकें। गुरमेहर को जो बोलना है वह बोलें, लेकिन चिंता का विषय है कि आज कुछ देश विरोधी ताकतें युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने में सक्रिय हैं। इसका जवाब देने की जरूरत है। शुक्रवार शाम को वामपंथी व देश विरोधी ताकतों का एबीवीपी की ओर से पुतला फूंक कर विरोध जताया जाएगा।

होशियारपुर में भी पंजाब स्टूडेंट्स फेडरेशन और शहीद भगत सिंह नौजवान सभा ने एबीवीपी का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तलवाड़ा-हाजीपुर मुख्य सड़क मार्ग पर कुछ देर तक जाम लगाकर एबीवीपी और भाजपा और आरएसएस के विरुद्ध नारेबाजी की।