Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला, दूर तक सुनी गई आवाज; सुखदेव सिंह पर इससे पहले चली थी गोली

    Updated: Mon, 17 Feb 2025 10:23 PM (IST)

    पंजाब के डेरा बाबा नानक में कांग्रेस पार्टी से जुड़े डिपो होल्डर सुखदेव सिंह के घर पर ग्रेनेड से हमला हुआ। यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। कुछ महीने पहले सुखदेव सिंह पर गोली चलाने की भी कोशिश की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले ली है। एसएसपी बटाला ने विस्फोट की पुष्टि की है।

    Hero Image
    घटना की जानकारी देते पीड़ित सुखदेव सिंह, उनके घर पर मौजूद लोग। जागरण फोटो

    संवाद सहयोगी, डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)। जिले में डेरा बाबा नानक के अधीन गांव राय मल में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे आतंकियों ने कांग्रेस से जुड़े डिपो होल्डर सुखदेव सिंह के घर पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि आतंकियों की ओर से किसी के घर पर ग्रेनेड फेंकने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले अमृतसर के गांव जैंतीपुर में भी कारोबारी के घर पर ग्रेनेड फेंका गया था। बटाला के एसएसपी ने भी धमाके की पुष्टि की है।

    घमाके में घर के टूट गए शीशे

    सुखदेव सिंह ने बताया कि उनका भतीजा जतिंदर सिंह गोपी थाना रमदास में तैनात है। रमदास थाने में आतंकी हैपी पछियां का कोई नजदीकी पकड़ा गया था। तभी से उनको धमकाया जा रहा था। उस पर पहले भी हमला किया गया था, लेकिन गोली नहीं चल पाई थी।

    यह भी पढ़ें- 'न खाना-न सोना... रात में पार करते थे जंगल', हर रोज मौत से सामना; अमेरिका से लौटे हरमनजोत की दर्दनाक कहानी

    इसे लेकर थाना कोटली सूरत मल्ली में मामला भी दर्ज है। सोमवार को दूसरी बार हमला किया गया है। रात करीब 8 बजे धमाका हुआ, जिससे घर की खिड़िकयां, वॉशबेसन और दरवाजा टूटा गया। उन्होंने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। वहीं एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर ने बताया कि यह कम तीव्रता वाला धमाका था। धमाके की जांच की जा रही है।

    सांसद रंधावा ने निकाली भड़ास

    उधर, मामले को लेकर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है कि रात्रि करीब सवा आठ बजे दो बाइक सवारों ने सुखदेव सिंह के घर पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया है। उन्होंने कहा कि परिवार उनका बहुत करीबी परिवार है। वह सीएम भगवंत मान से पूछना चाहते हैं कि वह पुलिस थानों व पुलिस चौकियों में हो रहे ग्रेनेड हमलों के बारे में झूठ बोलकर पुलिस की अक्षमता को क्यों छिपाते आ रहे हैं।

    बता दें कि पंजाब में आए दिन ग्रेनेड से हमले हो रहे हैं। इससे पहले आतंकी पुलिस चौकी को निशाना बनाते रहा है। अब कांग्रेस नेता को निशाना बनाकर उनके घर पर हमला कर दिया। 

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में चलती कार में अचानक लगी आग, चालक के बाहर निकलते ही धू-धूकर जलने लगी गाड़ी, चंद मिनटों में हो गई राख