Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पास्टर जश्न गिल के भाई के बाद अब बहन भी गिरफ्तार, BCA छात्रा से दुष्कर्म मामले में एक्शन में पंजाब पुलिस

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 03:58 PM (IST)

    पंजाब (Punjab News) के गुरदासपुर पुलिस ने बीसीए छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित पास्टर जश्न गिल (Pastor Jashan Gill) की बहन मार्था को गिरफ्तार कर लिया है। मार्था पर पास्टर को शरण देने का आरोप है। पुलिस ने सोमवार को आरोपित के भाई प्रेम मसीह को जम्मू से गिरफ्तार किया था। दोनों को बुधवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

    Hero Image
    पास्टर जश्न गिल की बहन मार्था को अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस की टीम।

    जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। बीसीए की छात्रा (BCA Girl Rape Case) के साथ दुष्कर्म के आरोपित पास्टर जश्न गिल (Pastor Jashen Gill) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार शिकंजा कसती जा रही है। सोमवार को पुलिस ने आरोपित के भाई प्रेम मसीह को जम्मू से गिरफ्तार किया था। वहीं, मंगलवार को आरोपित की बहन मार्था को भी पास्टर को शरण देने के आरोप में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसे अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है, जबकि प्रेम मसीह को सोमवार देर शाम अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया था। अब दोनों को बुधवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

    पास्टर की बहन को भी किया गया गिरफ्तार

    थाना दीनानगर के एसएचओ और पास्टर की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम के सदस्य अमृतपाल सिंह ने बताया कि आरोपित की बहन मार्था पत्नी दविंदर पाल निवासी गांव मंडी खरड़ मोहाली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पास्टर को पनाह देने के आरोप में पकड़ा गया है।

    यह भी पढ़ें- पास्टर जश्न गिल का भाई जम्मू से गिरफ्तार, BCA की छात्रा से दुष्कर्म मामले में एक्शन में गुरदासपुर पुलिस

    बरियार चौकी के इंचार्ज एएसआई जसविंदर सिंह ने मार्था को अदालत में पेश किया। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पास्टर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के कसते शिकंजे से पास्टर की जल्द ही गिरफ्तारी होने की संभावना है।

    9 जुलाई 2023 को पास्टर जश्न गिल के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

    गौरतलब है कि नौ जुलाई 2023 को पुलिस स्टेशन दीनानगर के गांव अब्बलखैर निवासी पास्टर जश्न गिल के खिलाफ धारा 376 व 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला एक बीसीए की 21 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों के तहत दर्ज किया गया था।

    परिवार को इस बात का पता उस समय चला, जब लड़की के पेट में दर्द शुरू हुआ, उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसका गर्भपात हुआ है और गर्भपात सही ढंग से नहीं किया गया था।

    इलाज के दौरान लड़की की हो गई थी मौत

    लड़की की हालत अधिक बिगड़ने से उसे अमृतसर ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की के पिता ने 4 अप्रैल को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद सोमवार को लड़की के पिता ने गुरदासपुर पहुंचकर एसपी (डी) बलविंदर सिंह के साथ मुलाकात की थी।

    इस दौरान उन्हें पास्टर के वीडियो और अन्य जानकारी उपलब्ध कराई गई थी। उधर मामले संबंधी थाना दीनानगर के एसएचओ अमृतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि उक्त मामले में आरोपित जश्न गिल के खिलाफ एफआईआर नंबर 126 नौ जुलाई 2023 को धारा 376 व 304ए आईपीसी के तहत दर्ज की गई थी।

    उन्होंने बताया कि मृतिका का विसरा 1 जून 2023 को अमृतसर मेडिकल कॉलेज में जमा करवाया गया था। विसरा रिपोर्ट 18 दिसंबर 2023 को आई। विरसा व पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मामले में धारा 313 व 314 आईपीसी की वृद्धि की गई थी, जबकि आरोपित को 9 अक्टूबर 2024 को भगौड़ा करार दे दिया गया था। उसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है।

    यह भी पढ़ें- हत्या का प्रयास, रेप और धर्मांतरण... जेल से शुरू हुई थी पादरी बजिंदर की कहानी, फिर ऐसे खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य