Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Firozpur Train Cancel: बाढ़ के पानी में डूबे रेल ट्रैक, रेलवे ने करीब 14 ट्रेनें की रद्द; इनके बदले रूट

    By Jagran NewsEdited By: Gurpreet Cheema
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 06:18 PM (IST)

    फिरोजपुर में बाढ़ के हालात देखते हुए करीब 14 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। रोजाना चलने वाली कुल 14 एक्सप्रेस ट्रेन 19 अगस्त को रद्द करने का फैसला लिया गया ...और पढ़ें

    Hero Image
    फिरोजपुर में बाढ़ की वजह से कई ट्रेन कैंसिल की गई हैं।

    फिरोजपुर, नरेश कुमार। Firozpur Train Cancel: हिमाचल में हो रही वर्षा के कारण सतलुज उफान पर है। पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। फिरोजपुर में भी आई बाढ़ की वजह से मक्खू-गिदड़पिंडी रेलवे पुल संख्या-84 की हालत काफी खराब है। इसकी वजह से कई ट्रेन रद्द की गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजपुर में बाढ़ को देखते हुए रेलवे विभाग की ओर से 14 ट्रेनों को कैंसिल किया गया और 4 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। बाढ़ के हालात देखते हुए पंजाब में आज कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। रोजाना चलने वाली कुल 14 एक्सप्रेस ट्रेन 19 अगस्त को रद्द करने का फैसला लिया गया है, जबकि चार का रूट बदला गया है।

    ये ट्रेनें हुईं कैसिंल

    • 06964 फिरोजपुर से जालंधर सिटी
    • 04633 जालंधर सिटी से फिरोजपुर
    • 04634 फिरोजपुर से जालंधर सिटी
    • 06965 जालंधर से फिरोजपुर
    • 04170 फिरोजपुर से जालंधर सिटी
    • 04598 जालंधर सिटी से होशियारपुर
    • 04597 होशियार पुर से जालंधर सिटी
    • 04169 जालंधर सिटी से फिरोजपुर
    • 06966 जालंधर सिटी से फिरोजपुर
    • 06963 जालंधर सिटी से फिरोजपुर
    • 04638 फिरोजपुर से जालंधर सिटी
    • 06968 फिरोजपुर से जालंधर सिटी
    • 06967 जालंधर से फिरोजपुर
    • 04637 जालंधर सिटी से फिरोजपुर

    चार ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए

    गाड़ी नंबर 19226 जम्मू तवी से जोधपुर ट्रेन को वाया लुधियाना, फिरोजपुर से बंठिडा रूट से चलाया जा रहा है। यह ट्रेन कपूरथला, हुसैनपुर, सुल्तानपुर लोधी, लोहियां खास व मक्खू स्टेशनों पर नहीं जाएगी, गाडी नंबर 19223 अहमदाबाद से जम्मू तवी को वाया फिरोजपुर, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट से चलाया जाएगा।

    यह गाड़ी भी मक्खू, लोहियां खास, सुलतान पुर लोधी, हुसैनपुर, कपूरथला, जालंधर सिटी स्टेशनों पर नहीं जाएगी, गाड़ी नंबर 13307 धनबाद से फिरोजपुर को वाया लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर से चलाया जाएगा । यह गाड़ी अब फिलोर, नूरमहल, नकोदर, मलसियां, मक्खू, मल्लांवाला स्टेशनों पर नहीं जाएगी व ट्रेन संख्या 19224 जम्मू तवी से अहमदाबाद को वाया जालंधर कैंट, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर से चलाया जाएगा । यह ट्रेन जालंधर सिटी, कपूरपथला, हुसैनपुर, सुलतानपुर, लोधी, लोहियां खास व मक्खू स्टेशनों पर नहीं जाएगी।