Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में डॉक्टर पति किसी और महिला से बनाता था संबंध, एक दिन पत्नी ने बनाया प्लान; फिर ऐसे पकड़ा रंगे हाथ

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 04:39 PM (IST)

    पंजाब (Punjab Crime) के फजिल्का जिले के अबोहर में एक डॉक्टर को उसकी पत्नी ने राम नगर में एक महिला के घर अनैतिक संबंध बनाते रंगे हाथों पकड़ लिया। मोहल्लावासियों के सहयोग से डॉक्टर की पिटाई की गई और पुलिस के हवाले कर दिया गया। डॉक्टर और महिला के बीच लंबे समय से संबंध थे और इस मामले को लेकर कई बार पंचायतें भी हो चुकी थीं।

    Hero Image
    पंजाब में पत्नी ने डॉक्टर पति को किसी और महिला के साथ पकड़ा। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, अबोहर (फजिल्का)। पंजाब (Punjab Crime) के फजिल्का जिले के अबोहर शहर के राम नगर में एक डॉक्टर को एक महिला के घर से उसकी ही पत्नी ने अनैतिक कार्य करते मोहल्लावासियों के सहयोग से पकड़ लिया, जिसे बाद में पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने डॉक्टर पति को रंगे हाथों पकड़ा

    जानकारी के अनुसार आलमगढ़ निवासी एक डॉक्टर के राम नगर निवासी एक महिला से पिछले कई वर्षों से कथित तौर पर अवैध संबंध थे, जिसके चलते वह अक्सर उस महिला के घर आता था।

    यह भी पढ़ें- यमुनानगर में ससुर और भांजे ने मिलकर महिला की लूटी आबरू, दुष्कर्म के बाद बनाए रखा बंधक; जान से मारने की भी दी धमकी

    डॉक्टर की पत्नी को भी इस बारे में काफी समय से पता था। बुधवार को वह अपने कुछ परिचितों के साथ राम नगर में पहुंची और डॉक्टर को उक्त महिला के घर से काबू कर लिया।

    सूचना के बाद पहुंची पुलिस

    इसके बाद मोहल्लावासियों ने इसकी सूचना थाना सिटी-2 की पुलिस को दी, जिस पर पीसीआर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और डॉक्टर को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने में ले गए।

    वार्ड के एमसी सत्यवान शाक्य ने बताया कि यह मसला काफी अर्सें से चल रहा है और इस बारे में तीन चार बार पंचायतें भी हो चुकी है। उन्होंने महिला के माता-पिता को भी कई बार समझाया कि वे अपनी बेटी को समझाएं, लेकिन वह नहीं मानी और इस डॉक्टर का आना-जाना लगातार जारी रहा।

    यह भी पढ़ें- Haryana News: उम्रकैद की सजा काट रहे व्यक्ति को हाईकोर्ट ने किया बरी, बिना गलती के जेल में गुजर गए 20 साल