यमुनानगर में ससुर और भांजे ने मिलकर महिला की लूटी आबरू, दुष्कर्म के बाद बनाए रखा बंधक; जान से मारने की भी दी धमकी
हरियाणा (Haryana Crime) के यमुनानगर में एक महिला ने अपने ससुर और पति के भांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दोनों ने उसे कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से वह वहां से भागकर अपने भाई के पास पहुंची और पुलिस को शिकायत दी।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा (Haryana Crime) के यमुनानगर में महिला ने ससुर व पति के भांजे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों ने उसे कमरे में दबोच लिया और दुष्कर्म किया।
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे में बंधक बनाकर रखा। किसी तरह से वहां से बचकर भागी। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
2011 में हुई थी शादी
मंगलवार को महिला थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में सोनू के साथ हुई थी। पति ट्रक चलाता है। शादी के कुछ दिन बाद पता लगा कि पति नशे का आदी है। उसके तीन बच्चे हैं।
यह भी पढ़ें- समोसा लेने गई थी 14 वर्षीय नाबालिग, सुनसान जगह ले जाकर अशरफ ने किया दुष्कर्म; पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस भी हैरान
शादी के लगभग पांच वर्ष बाद सास की मृत्यु हो गई। आरोप है कि सास की मृत्यु के बाद ससुर गलत नजर रखने लगा। कई बार वह छेड़छाड़ कर चुका था। आरोप है कि पति का भांजा भी अक्सर घर पर आता रहता था। वह भी गलत नजर रखने लगा। अकेला पाकर छेड़छाड़ करता।
पति पर भी लगाया गंभीर आरोप
वहीं, महिला ने पति पर भी गंभीर आरोप लगाया। महिला ने कहा कि पति जब भी गांव में आता तो उसे अपने साथ लेकर जाता और ट्रक में भी संबंध बनाता। वह अपने दोस्तों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर मारपीट की गई। इस बारे में मायके वालों को बताया तो पंचायत हुई। जिसमें आरोपित पति ने गलती मानी।
वर्ष 2022 में आरोपित पति व ससुर ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में आरोपितों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के जिला शामली में शिकायत दी। वहां पर जब पुलिस ने बुलाया तो आरोपितों ने माफी मांगकर समझौता कर लिया था।
तीन फरवरी को घर पर अकेली थी। तभी पति का भांजा व ससुर घर पर आए। कमरे में घुसकर पकड़ लिया और दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी दी और कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह से वहां से भागकर अपने भाई के पास गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।