यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Crime News: शराबी पति की दरिंदगी, मीट गर्म करके नहीं देने पर पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया
फरीदकोट के जैतो में एक शराबी पति की दरिंदगी की खबर सामने आई है। शराबी ने अपनी पत्नी को सिर्फ ...और पढ़ें

HighLights
- शराबी पति ने की दरिंदगी की सारी हदें पार
- मीट गर्म करके नहीं देने पर पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया
- आरोपी पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
जागरण संवाददाता, फरीदकोट। जिले के हलका जैतो में एक शराबी को बार-बार मीट गर्म करके देने पत्नी द्वारा इनकार किए जाने से पति इतने गुस्से में आ गया कि उसने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।
फिलहाल महिला उपचारधीन है और उसके बयानों पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
15 जून की रात की है घटना
इस संबंध में जैतो निवासी पिंकी पत्नी बलवीर कुमार द्वारा पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार 15 जून की रात को वह और उसका पति बलवीर कुमार अपने घर पर उपस्थित थे। उसका पति लगातार शराब पी रहा था और उसे बार-बार मीट गर्म करके लाने के लिए कह रहा था।
काफी बार उसने मीट की सब्जी गर्म करके दी लेकिन रात अधिक होने के कारण उसने अपने पति को कहा कि वह अब रोटी खा ले तथा अब वह सब्जी गर्म करके नहीं देगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब में बड़ा फेरबदल, कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले; आइजी गुरशरण सिंह ने जारी किए आदेश
पेट्रोल डालकर लगा दी आग
गुस्से में आए उसके पति बलवीर कुमार ने घर में रखी उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। जिसका पता चलते ही लोगों ने उसकी आग को बुझाया और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
एएसआई सुखवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर बलवीर कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है। फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा उपचुनाव: AAP के बाद BJP ने किया उम्मीदवार घोषित, जालंधर वेस्ट से शीतल अंगूराल को दिया टिकट
