Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में सेक्टर-20 से दो नाबालिग सहेलियां लापता, अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Thu, 11 Mar 2021 11:22 AM (IST)

    चंडीगढ़ में दो बच्चियां बुधवार दोपहर घर के बाहर से लापता हो गई। स्वजनों ने पहले आसपास खोजने के बाद एक-दूसरे के घर जाकर पूछा। सेक्टर-19 थाने में तैनात एएसआइ वीना पुलिस टीम के साथ लड़कियों की तलाश में लगी है।

    Hero Image
    चंडीगढ़ में दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई।

    चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में सेक्टर-20 में दो बच्चियां बुधवार दोपहर घर के बाहर से लापता हो गई। एक की उम्र 14 और दूसरे की उम्र 13 साल हैं। दोनों लड़कियों के स्वजन अपने स्तर पर तलाश करने के बाद संबंधित सेक्टर-19 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने प्राथमिक तलाश के बाद पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया। खबर लिखे जाने तक दोनों नाबालिग लड़कियों के बारे में सुराग नहीं मिला था। फिलहाल, दोनों की पुलिस टीम और स्वजन 18 घंटे से तलाश में ही लगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Jalandhar Gas Cylinder Blast: जालंधर में गैस सिलेंडर फटने से लगी भयंकर आग, कई आशियाने तबाह

     

    जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय नाबालिग लड़की दोपहर 12.30 बजे अपनी सहेली से मिलने घर के बाहर निकली थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीष सहेली भी पहुंच गई। दोनों लड़कियां अपनी तीसरी सहेली का इंतजार करने लगी। हालांकि, थोड़ी देर बाद दोनों घर के बाहर से ही लापता हो गई। स्वजनों ने पहले आसपास खोजने के बाद एक-दूसरे के घर जाकर पूछा। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा। सेक्टर-19 थाने में तैनात एएसआइ वीना पुलिस टीम के साथ लड़कियों की तलाश में लगी है।

    देर रात तक पुलिस सर्च, अभी तक जानकारी नहीं

    स्वजनों ने बताया कि उन्होंने अपने सभी रिस्तेदार और जानकार परिवारिक मित्रों से बाचतीच कर लिया। उसने बेटियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस टीम भी अलग-अलग जगह पर रातभर सर्च करती रही। फिलहाल, लापता लड़कियों के बारे में पुलिस ने पंजाब और हरियाणा पुलिस कंट्रोल रूम में भी मैसेज फ्लैश कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- Jalandhar Coronavirus Updateः जालंधर में कोरोना संक्रमण के 214 मामले आए सामने, 23 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

     

     

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें