विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Gas Cylinder Blast: जालंधर में 7 गैस सिलेंडर फटने से दहशत, 25 झुग्गियां जलकर खाक

By Vinay KumarEdited By:
Published: Thu, 11 Mar 2021 10:03 AM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 12:05 PM (IST)

Jalandhar Gas Cylinder Blast जालंधर में भगत सिंह कालोनी के साथ लगती झुग्गी-झोपड़ियों में गैस सिलेंडर फटने से आग लग ...और पढ़ें

जालंधर में भगत सिंह कालोनी में झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भयकंर आग।
जालंधर में भगत सिंह कालोनी में झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भयकंर आग।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर के थाना डिवीजन एक के अधीन आती भगत सिंह कालोनी मैं वीरवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां मकसूदा फ्लाईओवर के साथ बनी झुग्गियों में सुबह 9.30 के करीब सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई।  आग ने 30 के करीब झुग्गी-झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस हादसे में जहां लाखों का नुकसान हो गया। वहीं आग लगने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान शनिचरी देवी (70) और लखन महतो (73) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -   कोरोना काल में पुलिस जवानों व परिजनों के लिए वरदान साबित होगा जालंधर पीएपी कैंपस का कम्युनिटी हेल्थ सेंटर

फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग लगने की घटना के एक घंटे के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पार्षद सुशील कालिया भी मौके पर पहुंचे थे। घटना के दौरान एक के बाद एक 6 सिलेंडर फटे, जिस कारण इलाके के लोगों में भगदड़ का माहौल बन गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक कर स्थिति को संभाला। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -   जालंधर में घरेलू बगीचों में सब्जियों की पैदावार को लेकर बागवानी विभाग की कवायद, ट्रेनिंग कैंप किए शुरू

बताया जा रहा था कि यहां पर गैस फिलिंग हो रही थी। हवा तेज होने के कारण बाकी झुग्गियों को भी आग अपनी चपेट में ले रही है।  आग लगने से मजदूरों का घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें