विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरोना काल में पुलिस जवानों व परिजनों के लिए वरदान साबित होगा जालंधर पीएपी कैंपस का कम्युनिटी हेल्थ सेंटर

By Rohit KumarEdited By:
Published: Thu, 11 Mar 2021 12:29 PM (IST)

जालंधर के पीएपी कांप्लेक्स में स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पुलिस मुलाजिमों व उनके परिजनों के लिए कोरोना काल में वरदान ...और पढ़ें

पीएपी कांप्लेक्स का कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पुलिस मुलाजिमों व उनके परिजनों के लिए कोरोना काल में वरदान साबित हुआ है।
पीएपी कांप्लेक्स का कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पुलिस मुलाजिमों व उनके परिजनों के लिए कोरोना काल में वरदान साबित हुआ है।

जालंधर, जेएनएन। पंजाब पुलिस के ट्रेनिंग ले रहे जवानों, स्टाफ के परिजनों व आसपास के इलाका निवासियों के लिए पीएपी कैंपस के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में स्वस्थ्य समाज का निर्माण कर रहा है। अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों को निजी अस्पताल जैसा माहौल उपलब्ध करवाया जा रहा है। लगभग नौ साल पहले पीएपी कांप्लेक्स के अंदर पुलिस मुलाजिमों व उनके परिजनों को घर के नजदीक ही सेहत सुविधाएं मुहैया करने के लिए खोला गया कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कोरोना काल के दौरान उनके लिए वरदान साबित हुआ।

पिछले साल कोरोना महामारी के पंजाब में दाखिल होने के बाद पैदा हुए संकट के दौरान पुलिस मुलाजिमों ने फ्रंट वारियर्स के रूप में सेवाएं दी। इस दौरान उनकी सेहत व उनके परिजनों को सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने में इस कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का अहम योगदान रहा है। पीएपी कांप्लेक्स के अंदर उच्च अधिकारियों से लेकर पुलिस मुलाजिमों व उनके परिजनों की संख्या पांच हजार से अधिक है, जो यहां से सेहत सुविधाएं प्राप्त करते हैं। बता दें कि 30 बिस्तरों वाले इस कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का उद्घाटन दिसंबर 2012 में किया गया था और एक जनवरी 2013 में यहां सेहत सुविधाएं शुरू कर दी गई थी।

सीएचसी के मौजूदा सीनियर मेडिकल अफसर डा. रमन शर्मा ने बताया कि पहले पीएपी का मेडिकल स्टाफ अलग तौर पर काम करता था लेकिन पिछले कुछ सालों से यह स्टाफ भी सीएचसी में ही बिठा दिया गया है। मौजूदा समय में सेहत केंद्र में एमडी मेडिसन, एमडी गाइनी, बच्चों के माहिर व दांतों के माहिर डाक्टरों के अलावा नर्सिंग व अन्य गैर डाक्टरी स्टाफ बढ़िया ढंग से लोगों की सेवा कर रहा है। डा. रमन शर्मा ने बताया कि सेंटर की ओपीडी में रोजाना 100 से 120 के करीब मरीजों की जांच की जाती है।

इसके अलावा यहां लेबोरेटरी, ईसीजी व एक्सरे की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान पीएपी के बहुत से मुलाजिम फ्रंट वारियर्स के रूप में ड्यूटी निभा रहे थे, उनकी सेहत सुरक्षा के लिए सीएचसी के स्टाफ ने पूरी तनदेही से सेवाएं निभाई हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए पिछले साल से ही सैंपल लेने का काम चल रहा है और अब कोरोना की वेक्सीन लगाने के लिए दो सेंटर चलाए जा रहे हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।