विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के बच्चे का आरोपी से नहीं हुआ डीएनए मैच, दोबारा होगी पूछताछ

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 15 Sep 2017 12:19 PM (IST)Updated: Fri, 15 Sep 2017 05:17 PM (IST)

जिस व्यक्ति पर दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का आरोप था उससे बच्ची द्वारा जन्म दी ...और पढ़ें

10 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के बच्चे का आरोपी से नहीं हुआ डीएनए मैच, दोबारा होगी पूछताछ
10 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के बच्चे का आरोपी से नहीं हुआ डीएनए मैच, दोबारा होगी पूछताछ

जेएनएन, चंडीगढ़। दस वर्षीय दुष्कर्म पीडि़त बच्ची ने बेटी को जन्म दिया। आरोप था कि उसके ही मामा ने उसे हवस का शिकार बनाया था, लेकिन मामले में जब नवजात का डीएनए टेस्ट किया गया तो यह आरोपी से मैच नहीं हुआ। इसको लेकर पुलिस सकते में है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब पीड़ित बच्ची के घर के आसपास रहने वालों से भी पूछताछ की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची के रिश्तेदारों से भी बात की जा रही है। जिन लोगों के पर पुलिस को शक है उनकी लिस्ट बनाई जा रही है। पुलिस इन सभी का डीएनए टेस्ट करवाएगी, ताकि बच्ची से घिनौनी हरकत करने वाले का पता चल सके। इसी बीच, वीरवार को जांच अधिकारी ने पीडि़त बच्ची के परिजनों से दोबारा से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद जांच अधिकारी ने बच्ची से सवाल जवाब किए तो उसने भी कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना कि मामला गंभीर होने के कारण इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया जा सकता। लेकिन, पुलिस ने दावा किया कि जल्द से इस मामले को लेकर खुलासा कर दिया जाएगा।

जांच के लिए बनाई अलग टीम

सूत्र बताते हैं कि इस मामले को लेकर पुलिस व प्रशासन गंभीर है। सूत्र यह भी बताते हैं कि इसके लिए अलग से टीम का गठन किया जा चुका है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा कि इस मामले में कौन-कौन से आरोपी संलिप्त हैं। इस संबध में जब परिजनों से संपर्क किया गया तो उन्होंने किसी भी बात का जवाब देने से इन्कार कर दिया।

यह भी पढ़ेंः युवती ने दुष्कर्म का अारोप लगाकर मांगे 10 लाख, दुखी व्यक्ति ने कर ली खुदकशी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।