विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती ने दुष्कर्म का अारोप लगाकर मांगे 10 लाख, दुखी व्यक्ति ने कर ली खुदकशी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 15 Sep 2017 09:45 AM (IST)

फिराेजपुर के एक गांव में दुष्‍कर्म के आरोप से दुखी होकर एक व्‍यक्ति ने खुदकुशी कर ली। एक युवती ने ...और पढ़ें

युवती ने दुष्कर्म का अारोप लगाकर मांगे 10 लाख, दुखी व्यक्ति ने कर ली खुदकशी
युवती ने दुष्कर्म का अारोप लगाकर मांगे 10 लाख, दुखी व्यक्ति ने कर ली खुदकशी

जेएनएन, जीरा (फिरोजपुर)। जिले के गांव शाहवाला के एक व्‍यक्ति पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया और थाने में श्‍ािकायत दे दी। फिर उसे थाने बुलाने और 10 लाख रुपये की मांगे गए। इससे दुखी हाेकर उसने खुदकशी कर ली। उसके बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती और उसके एक साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

सुखविंदर सिंह उर्फ शिंदा के बेटे हरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पांच एकड़ जमीन कपूरथला जिले में दरिया के किनारे है। वहीं पर मल्लांवाला निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुखा की भी जमीन है। कुछ दिन पहले सुखदेव सिंह फिरोजपुर की एक युवती को लेकर कपूरथला गया था। साथ में वह उसके पिता सुखविंदर सिंह को जमीन देख लेने की बात कहकर साथ ले गया।

यह भी पढ़ें: सातवीं कक्षा के छात्र ने छह साल की बच्ची को अकेला पाकर किया दुष्कर्म

हरप्रीत नेबताया कि वहां से वापस आने पर सुखदेव और फिरोजपुर की युवती ने सुखविंदर सिंह पर दुष्कर्म का पर्चा दर्ज करवाने की धमकी दी और ब्लैकमेल करने के लिए पुलिस में शिकायत दे दी। सुखदेव और युवती राजीनामा करने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। युवती की ओर से फिरोजपुर पुलिस में शिकायत पर पुलिस ने सुखविंदर सिंह को बुधवार को थाने बुलाया था। उसके साथ गांव की पंचायत भी फिरोजपुर गई थी।

हरप्रीत ने बताया कि उसके पिता कहते रहे कि उन्हें झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है लेकिन आरोपी 10 लाख रुपये की मांग पर अड़े रहे। इस अपमान से दुखी होकर पिता सुखविंदर सिंह ने जहर निगलकर खुदकशी कर ली।

पंचायत भी गई थी थाने : सरपंच

सरपंच गुरदास सिंह का कहना है कि पंचायत भी सुखविंदर के साथ फिरोजपुर थाने में गई थी। युवती सुखविंदर सिंह को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रही थी और राजीमना करने के 10 लाख रुपये मांग रही थी।

युवती व उसके साथी पर केस, दोनों फरार : एएसआइ

थाना जीरा के एएसआइ अमरजीत सिंह का कहना है कि सुखदेव सिंह उर्फ सुखा और फिरोजपुर की रहने वाली युवती पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: डीजे के तौर पर काम पर लौटी वर्णिका, आइएएस पिता के तबादले पर उठाए थे सवाल