विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पंजाब में वसूली और टारगेट कीलिंग आम बात', शिअद ने मान सरकार पर बोला हमला; कहा- प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं

Published: Thu, 19 Sep 2024 06:41 PM (IST)

पंजाब (Punjab News) में भगवंत मान (Bhagwant Mann) की अगुआई में आम आदमी पार्टी ने अपना आधा कार्यकाल पूरा कर ...और पढ़ें

शिरोमणि अकाली दल ने मान सरकार पर हमला बोला है। (फाइल फोटो)
शिरोमणि अकाली दल ने मान सरकार पर हमला बोला है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मान सरकार का आधा कार्यकाल हुआ पूरा
  2. शिरोमणि अकाली दल ने बोला हमला
  3. कहा- प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला है। शिअद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपना आधा कार्यकाल पूरा कर लिया है, लेकिन उसने पंजाब और पंजाबियों के लिए कुछ भी नहीं किया।

आप सरकार कानून-व्यवस्था, नशीले पदार्थों के प्रसार पर नियंत्रण, किसानों की स्थिति सुधारने और स्वास्थ्य एवं शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार करने में बुरी तरह विफल रही है। उलटा, पंजाब को कर्ज के जाल में बुरी तरह फंसा दिया है।

'पंजाब में वसूली और टारगेट कीलिंग आम बात'

शिअद के प्रवक्ता अर्शदीप कलेर ने कहा है कि अपने कार्यकाल के पहले आधे हिस्से में आप सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को तबाह कर दिया और जबरन वसूली और टारगेट कीलिंग आम बात हो गई है।

स्थिति ऐसी है कि आप सरकार ने हाईकोर्ट में स्वीकार किया कि पंजाब पुलिस द्वारा खूंखार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पुलिस हिरासत में साक्षात्कार की सुविधा दिए जाने के बाद जबरन वसूली और टारगेट कीलिंग के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं।

यह भी पढ़ें- 'माफी क्यों मांगू, गांधी परिवार ने पंजाब को जला दिया'; राहुल गांधी पर विवादित बयान को लेकर अड़े रवनीत सिंह बिट्टू 

'राज्य में कोई सुरक्षित नहीं'

उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है। ड्रग्स की होम डिलीवरी हो रही है। स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति भी लोगों के सामने है, क्योंकि मुख्यमंत्री खुद दावा कर रहे हैं कि सरकारी स्कूलों से भागना और इन स्कूलों में पढ़ने के बजाय साथी छात्रों के साथ मिलकर लड़ना आसान है।

उन्होंने कहा कि आप सरकार एक भी नया स्कूल खोलने में नाकाम रही है और पूर्ववर्ती बादल सरकार द्वारा खोले गए मेरिटोरियस स्कूलों को ही स्कूल ऑफ एमिनेंस के रूप में फिर से तैयार किया गया है।

'स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति बेहद नाजुक'

कलेर ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति बेहद नाजुक हो रही है और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को बंद करके आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं, जो आम आदमी को लाभ पहुंचाने में नाकाम रहे हैं।

अकाली दल के प्रवक्ता ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि मान ने अपने कार्यकाल के पहले आधे हिस्से में एक लाख करोड़ रुपये का अभूतपूर्व कर्ज लेकर राज्य को वित्तीय दिवालियापन की ओर धकेल दिया है।

यह भी पढ़ें- Delhi News: राहुल गांधी पर टिप्पणी कर फंस सकते हैं केंद्रीय मंत्री बिट्टू, हाईकोर्ट में कार्रवाई के लिए याचिका दायर