विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब विधानसभा में भारी हंगामे से कार्यवाही स्‍थगित, बैंस सत्र के लिए सस्‍पेंड

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 15 Jun 2017 11:22 AM (IST)Updated: Thu, 15 Jun 2017 02:37 PM (IST)

पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन भारी हंगामा हुआ। अकाली दल और आप के विधायकों ने काम रोेको ...और पढ़ें

पंजाब विधानसभा में भारी हंगामे से कार्यवाही स्‍थगित, बैंस सत्र के लिए सस्‍पेंड
पंजाब विधानसभा में भारी हंगामे से कार्यवाही स्‍थगित, बैंस सत्र के लिए सस्‍पेंड

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन भारी हंगामा हुआ। इस कारण सदन में कोई खास कामकाज नहीं हो सका और कार्यवाही कल तक के लिए स्‍थ‍गित कर दी गई। स्‍पीकर ने आप के सभी विधायकों को नेम कर दिया और मार्शल से उन्‍हें बाहर निकालने को कहा। स्‍पीकर ने सिमरजीत सिंह बैंस को पूरे सत्र के लिए सदन से सस्‍पेंड कर दिया। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अकाली दल के विधायकों ने हंगामा किया और बाद में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने शोरगुल किया। अाप विधायकों ने स्‍पीकर पर कागजों का बंडल तक फेंक दिया।

वीरवार को विधानसभी की कार्यवाही की शुरुआत में ही हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी दलोें के विधायकाें ने हंगामा शुरू किया और नारेबाजी की तो सत्‍ता पक्ष ने भी इसका जवाब दिया। इससे सदन में भारी शाेरगुल हो गया और इस कारण स्‍पीकर ने सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्‍थगित की दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद शून्‍यकाल में भी हंगामा हो गया और कार्यवाही फिर 30 मिनट के लिए स्‍थगित करनी पड़ी।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के विधायक हंगामा करने लगे। शिअद के विधायक अपनी सीट से खड़े हो गए और किसानों के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। शिअद के विधायक किसानों के मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव लाना चाहते थे। स्पीकर ने इसे ठुकरा दिया और कहा कि आप इस पर शून्यकाल में बात करें।

पंजाब विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमर‍िंदर सिंह।

इस पर अकाली विधायक सदन की वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। इसके जवाब में कांग्रेस के विधायकों ने भी अकाली दल के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अकाली दल पर हमले किए और अकालियों के हंगामा करने पर कटाक्ष किया। सिद्धू ने कहा, अकालियों का हंगामा चोरी आैर ऊपर से सीनाजोरी की तरह है।

यह भी पढ़ें: आत्महत्या करने वाले 70 किसानों को पंजाब विस में दी गई श्रद्धांजलि

पंजाब विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू।

दोबारा विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि एससी पोस्ट स्कालरशिप के फंड को अकाली सरकार के दौरान डायवर्ट करने की जाँच होगी। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की। अहम बात यह है कि विभाग के मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने सदन में कहा कि कोई भी फंड डायवर्ट नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: पंजाब विस का बजट सत्र शुरू, शिअद का गिल को श्रद्धांजलि के विरोध में वाकआउट

बाद में शून्‍यकाल में फिर हंगामा हो गया। अकाली विधायक अजीत सिंह कोहाड़ ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्दू ने गाली दी है। इसके बाद अकाली विधायक वेल में आ गए। इसके बाद सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक।

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने रेत खनन नीलामी मामले पर काम रोको प्रस्‍ताव पेश करन की कोशिश की। स्‍पीकर द्वारा इसकी इजाजत नहीं दिए जाने से वे अापे से बाहर हो गए और हंगामा करने लगे। वे सदन के वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। अाप विधायकों ने स्पीकर पर कागज के बंडल भी फेंक दिए। इस पर स्पीकर ने आप के विधायकों को नेम कर दिया और मार्शल से उन्‍हें बाहर ले जाने को कहा।

बैंस बंधुआें ने भी आप विधायकों ने भी आप का साथ दिया। स्‍पीकर ने सिमरजीत बैंस को दो बार नेम किया और पूरे बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया। सिमरजीत ने स्पीकर पर कागजों का बंडल फेंका था। इसके बाद स्‍पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही आज स्‍थगित कर दी।