Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: चंडीगढ़ नगर निगम में बैठक में जमकर हुआ हंगामा, अनिल मसीह को चोर कहने पर पार्षदों के बीच हुई हाथापाई

    चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इतना बढ़ गया कि पार्षदों में हाथापाई की नौबत आ गई। अनिल मसीह को वोट चोर बोलने पर वह भड़क गए। मसीह ने कहा राहुल गांधी संजय गांधी अरविंद केजरीवाल सब जमानत पर हैं। मसीह ने कांग्रेस पार्षद के हाथ से पोस्टर छीन कर फाड़ दिया। इसके बाद ही हंगामा भड़का।

    By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Tue, 24 Dec 2024 01:36 PM (IST)
    Hero Image
    चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में पार्षदों के बीच हुई हाथापाई

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम की जनरल हाउस मीटिंग के दौरान मंगलवार को डॉ. बीआर अंबेडकर के विषय पर कांग्रेस और बीजेपी पार्षदों के बीच हाथापाई हो गई। मनोनीत पार्षद अनिल मसीह ने नेशनल हेराल्ड केस का हवाला देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था और कहा था कि राहुल गांधी जमानत पर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीजेपी सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया और उनके इस्तीफे की मांग की, जबकि बीजेपी पार्षदों ने कांग्रेस पर नेहरू के समय डॉ. भीमराव अंबेडकर को छोटा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

    अनिल मसीह को वोट चोर कहने पर हुआ हंगामा

    अनिल मसीह को वोट चोर बोलने पर वह भड़क गए। हंगामा इतना बढ़ गया कि पार्षदों में हाथापाई की नौबत आ गई। मसीह ने कहा राहुल गांधी, संजय गांधी, अरविंद केजरीवाल सब जमानत पर हैं। मसीह ने कांग्रेस पार्षद के हाथ से पोस्टर छीन कर फाड़ दिया। इसके बाद से हंगामा और भड़क गया।

    मसीह का मतपत्रों से छेड़छाड़ करने का वीडिया हुआ था वायरल

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान अनील मसीह का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में वह मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे थे। वह कैमरे की ओर इधर-उधर देखते हुए कलम चला रहे हैं। इस वीडियो में पीठासीन अधिकारी को देख लग रहा है मानो वह कुछ छिपाना चाह रहे हो।

    इसी संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर से कहा था कि मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ हुई है और इसके अंतर्गत अनील मसीह पर केस चलना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने इसी वीडियो को मद्देनजर रखते हुए मसीह से सवाल जवाब किए।

    देशभर में प्रदर्शन कर रही है कांग्रेस

    कांग्रेस पार्टी आज संसद में भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने सभी पार्टी नेताओं को देश के हर जिले में 'बाबा साहब आंबेडकर सम्मान मार्च' निकालने के लिए एक परिपत्र जारी किया। विपक्षी दलों ने अमित शाह पर आंबेडकर के प्रति अनादर दिखाने का आरोप लगाया है और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'यूक्रेन-रूस की लड़ाई रुकवा सकते हैं तो किसानों से बात क्यों नहीं कर सकते', CM मान ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

    भाजपा ने आरोपों से किया इनकार

    भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आरोपों से इनकार किया है। सोमवार को भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी पर पूर्व कानून और न्याय मंत्री बीआर आंबेडकर की विरासत और एससी/एसटी समुदायों की सुरक्षा के मामले में पाखंड का आरोप लगाया। प्रसाद ने चुनाव के दौरान आंबेडकर को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने और उन्हें स्मारक बनाने से रोकने के लिए कांग्रेस की आलोचना की।

    यह भी पढ़ें- 32 साल पहले किया था फर्जी एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी पाए गए दोषी; अब कोर्ट सुनाएगा सजा