Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagwant Mann Second Marriage: शादी करने जा रहे पंजाब के सीएम भगवंत मान, डा. गुरप्रीत कौर से कल बंधेंगे परिणय सूत्र में

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Wed, 06 Jul 2022 05:03 PM (IST)

    Bhagwant Mann Second Marriage पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann ) दोबारा शादी करने जा रहे हैं। वह वीरवार को परिणय सूत्र में बंधेंगे। भगवंत मान का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। पहली पत्नी से उनके दो बच्चे भी हैं।

    Hero Image
    Bhagwant mann marriage: डा. गुरप्रीत कौर और पंजाब के सीएम भगवंत मान। फोटो एएनआइ

    जेएनएन/एएनआइ, चंडीगढ़। Bhagwant Mann Second Marriage: पंजाब के सीएम भगवंत मान दोबारा शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह वीरवार को चंडीगढ़ में परिणय सूत्र में बंधेंगे। सूत्रों के मुताबिक शादी समारोह सादा होगा। इसमें आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के भी शामिल होने की उम्‍मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के सीएम भगवंत मान जिस लड़की के से साथ शादी करने जा रहे हैं उसका नाम डा. गुरप्रीत कौर बताया जा रहा है। हालांकि सीएम ने अभी अपनी शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। शादी मान के आवास पर होगी। भगवंत मान अभी 48 वर्ष के हैं और उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।

    बताया जाता है कि भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर पिछले एक-डेढ़ साल से काफी नजदीक थे। यह भी जानकारी मिली है कि डा. गुरप्रीत कौर हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। पहले बताया गया है कि वह हिसार की रहनेवाली हैं। शादी समारोह बेहद निजी रखे जाने की सूचना है। गुरप्रीत कौर का और भगवंत मान का परिवार एक-दूसरे को काफी समय से जानता है। गुरप्रीत कौर अक्सर भगवंत मान की बहन के साथ शापिंग आदि करने के लिए भी जाती थी।

    यह भी पढ़ें: Bhagwant Mann Second Marriage: पेशे से डाक्‍टर हैं भगवंत मान की होनेवाली पत्‍नी गुरप्रीत कौर , हरियाणा के पिहोवा की हैं रहनेवाली

    बता दें, भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उनका तलाक हो चुका है। पहली पत्नी से मान की एक बेटी व एक बेटा है। दोनों अपनी मां के साथ विदेश में रहते हैं। भगवंत मान ने जब सीएम पद की शपथ ली थी तो दोनों पिता से मिलने शपथ ग्रहण समारोह में आए थे। 

    अपने शपथ ग्रहण समारोह में बेटी व बेटे को देखकर भगवंत मान काफी भावुक हो गए। उन्होंने अपने दोनों बच्चों को गले से लगा दिया। दोनों बच्चे अमेरिका में पढ़ रहे हैं। वर्ष 2014 में जब भगवंत मान ने संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा तब उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर उनका प्रचार करती भी नजर आई थी। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। इंद्रप्रीत कौर दोनों बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई।

    यह भी पढ़ें - Bhagwant Mann Marriage: एक बेटा और बेटी के पिता हैं सीएम मान, शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका से आए थे दोनों बच्चे

    यह भी पढ़ें-Bhagwant Mann से पहले इस पूर्व विधायक ने भी रचाई थी दूसरी शादी, जानिए पूर्व सीएम चन्नी के करीबी निम्मा की लव स्टाेरी