Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagwant Mann Marriage: अमेरिका में रहती हैं सीएम मान की पहली पत्नी, शपथ ग्रहण समारोह में आए थे बेटा-बेटी

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Wed, 06 Jul 2022 09:33 PM (IST)

    Bhagwant Mann Marriage पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 7 जुलाई को एक बार फिर वैवाहिक बंधन में बंधेगे। उनकी पहली शादी इद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। उनके एक बेटा दिलशान मान और बेटी सीरत कौर हैं। दोनों मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।

    Hero Image
    शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बेटा दिलशान और बेटी सीरत कौर के साथ। पुरानी फोटो

    आनलाइन डेस्क, जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत मान 7 जुलाई को अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। 48 वर्षीय मान डा. गुरप्रीत कौर के साथ वैवाहिक बंधन मेंं बंधेंगे। बताया जा रहा है कि वह हरियाणा की रहने वाली हैं। यह सीएम मान का दूसरा विवाह होगा। पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से वह वर्ष 2015 में तलाक ले चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले विवाह से उन्हें एक बेटी सीरत कौर मान (21) और एक बेटा दिलशान मान (17) है। भगवंत मान ने गत 10 मार्च को जब नवांशर के गांव खटकड़ कलां में शपथ ली थी, तब उनके बेटा और बेटी भी बसंती रंग में रंगे हुए पिता के पास कैलिफोर्निया से पहुंचे थे।

    सीरत कौर और दिलशान मां इंद्रप्रीत कौर के साथ अमेरिका में ही रहते हैं और विशेष तौर पर पिता के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। उन्हें अपने बीच पाकर पिता भगवंत मान भी भावुक हो गए थे। उन्होंने उनके साथ विशेष फोटो भी खिंचाई थी। बता दें कि भगवंत मान ने जब वर्ष 2014 में संगरूर से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था तब पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने भी उनके लिए चुनाव प्रचार किया था।

    हालांकि, बाद में भगवंत मान से तलाक के बाद वह बच्चों के साथ कैलिफोर्निया (अमेरिका) में सेटल हो गई थी। जब सीएम मान के दोनों बच्चे अमेरिका से उनके शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे तो यह क्षण हर किसी के लिए चौंकाने वाला था।

    संगरूर के गांव सतौज में जन्मे सीएम मान

    बता दें कि सीएम भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर को संगरूर जिले के सतौज गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहिंदर सिंह और माता का नाम हरपाल कौर। वर्ष 2014 से वह लगातार दो बार संगरूर लोकसक्षा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सांसद के रूप में त्याग पत्र दे दिया था। इसी के बाद संगरूर में उपचुनाव हुआ लेकिन आम आदमी पार्टी अपनी एक लोकसभा सीट नहीं बचा सकी। 

    यह भी पढ़ें - Bhagwant Mann Marriage: शादी करने जा रहे पंजाब के सीएम भगवंत मान, डा. गुरप्रीत कौर से कल बंधेंगे परिणय सूत्र में

    यह भी पढ़ें-Bhagwant Mann से पहले इस पूर्व विधायक ने भी रचाई थी दूसरी शादी, जानिए पूर्व सीएम चन्नी के करीबी निम्मा की लव स्टाेरी