विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ड्राई सैटरडे : नाइट लाइफ नहीं हुई गुलजार, सूने पड़े रहे पब और रेस्टोरेंट

By Ankit KumarEdited By:
Published: Sun, 02 Apr 2017 11:32 AM (IST)Updated: Sun, 02 Apr 2017 11:43 AM (IST)

चंडीगढ़ में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जबरदस्त असर दिखाई दिया। शहर में 37 ठेके बंद रहे जबकि 40 शराब ठेकों पर बिक्री हुई।

ड्राई सैटरडे : नाइट लाइफ नहीं हुई गुलजार, सूने पड़े रहे पब और रेस्टोरेंट
ड्राई सैटरडे : नाइट लाइफ नहीं हुई गुलजार, सूने पड़े रहे पब और रेस्टोरेंट

जेएनएन, चंडीगढ़ । शनिवार को शहर के प्रमुख होटलों, पबों और बार में ‘ड्राई सैटरडे’ के हालात कायम हो गए। मध्य मार्ग पर ‘वल्र्ड ऑफ व्हिस्कीज’ क्लब मियामी, क्यूब 9 और ताऊ ब्वॉय के बाहर जुटने वाली युवाओं की भीड़, नाइट लाइफ से कोसों दूर दिखी। नाइट पार्टियों के खास ठिकाने सेक्टर-43 और 35 के होटलों में भी रौनक पहले से कम दिखी। शनिवार को 80 ठेकों, रेस्टोरेंट और डांस क्लबों में वह रौनक नहीं दिखी जो सिटी ब्यूटीफुल की नाइट लाइफ को गुलजार बनाती रही है।

दरअसल चंडीगढ़ में शनिवार को 37 ठेके बंद रहे जबकि 40 शराब ठेकों पर बिक्री हुई। प्रशासन ने नई पॉलिसी के तहत 77 शराब ठेके अलॉट किए हैं। इससे पहले शहर में 99 शराब ठेके थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 22 ठेके स्टेट हाईवे के दायरे में आ गए हैं, उन्हें पक्के तौर पर बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने पॉलिसी लागू करने की तारीख 6 अप्रैल तक बढ़ाते हुए ठेकेदारों से कंसेट एक्सटेंशन (लाइसेंस फीस) मांगी थी, जो 12 लाख रुपये बनती है। चालीस ठेकेदारों ने ही फीस जमा की है। अलावा इसके शनिवार को 63 होटल, पब, रेस्टोरेंट और डिस्कोथेक में भी लिकर व बीयर सर्व नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: पंजाब में तबादलों का सिलसिला जारी, अब 42 पुलिस अफसर इधर से उधर

प्रेस क्लब में भी नहीं सर्व होगी लिकर और बीयर

नई एक्साइज पॉलिसी के तहत अब चंडीगढ़ प्रेस क्लब, सेक्टर 27 में लिकर और बीयर सर्व नहीं की जा सकेगी। प्रधान जसवंत राणा ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं। क्लब केवल सदस्यों के लिए है और स्मार्ट कार्ड सुविधा के जरिए तयशुदा समय में ही लिकर और बीयर सर्व की जाती है। क्लब, सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखेगा।

यह भी पढ़ें: विवाहिता को जबरन बैठाया कार में, सुनसान घर में ले जाकर बनाया हवस का शिकार

प्रशासक को सौंपेंगे ज्ञापन

चंडीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट की शनिवार को दूसरे दिन अरोमा होटल में हुई मीटिंग में फैसला किया गया कि प्रशासन की नई एक्साइज पॉलिसी का विरोध किया जाएगा। प्रशासक वीपी बदनौर को 3 अप्रैल को ज्ञापन देकर होटल व रेस्टोरेंट के रोजगार को बरकरार रखने के लिए नियमों में बदलाव करने की मांग की जाएगी। चंडीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के चेयरमैन मनमोहन सिंह ने कहा कि ड्रंकन ड्राइव के लिए सेल्फ कंट्रोल किया जाना चाहिए। ड्रंकन ड्राइव को रोक पाने में पुलिस में कामयाब नहीं हो पायी है।

यह भी पढ़ें: भारत-पाक सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।