यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandigarh Metro Project: मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला को मिल सकती है मेट्रो की सौगात, 48 लाख लोगों की राह होगी आसान
Tricity Metro Project मेट्रो प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रही राइट्स कंपनी के ताजा ट्रैफिक एंड सिस्टम ...और पढ़ें

HighLights
- पांच लाख 33 हजार लोग कार और टैक्सी से करते हैं सफर
- बस से सफर करने वालों की संख्या दूसरे नंबर पर
- मेट्रो के लिए राइट्स की ट्रैफिक एंड सिस्टम सिलेक्शन सर्वे रिपोर्ट में मिली जानकारी
डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। ट्राईसिटी की बढ़ती आबादी को देखते हुए मेट्रो प्रोजेक्ट जरूरी माना जा रहा है। 2053 तक 47.31 लाख लोगों को ध्यान में रखकर मेट्रो प्रोजेक्ट की रिपोर्ट तैयार की गई है।
डीपीआप तैयार कर रही कंपनी
मेट्रो प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रही राइट्स कंपनी के ताजा ट्रैफिक एंड सिस्टम सिलेक्शन रिपोर्ट में कई रोचक तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार ट्राईसिटी में प्रतिदिन सबसे अधिक कार और बस से लोग सफर करते हैं। 10 लाख 21 हजार से अधिक लोग ट्राईसिटी में किसी न किसी वाहन का प्रयोग करते हैं। इनमें 59.5 प्रतिशत अपने काम धंधे, 18.5 प्रतिशत बिजनेस, 3.1 प्रतिशत शिक्षा और 4.4 प्रतिशत टूरिस्ट शामिल हैं। कार और टैक्सी से 5 लाख 33 हजार और बस से 2 लाख से अधिक लोग सफर करते हैं।
जाम से मिलेगी राहत
रिपोर्ट के अनुसार मेट्रो संचालन से ट्राईसिटी की सड़कों पर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। ट्राईसिटी में लोगों की ओर से बस से सफर को भी काफी प्राथमिकता दी जाती है। सेक्टर-43 आइएसबीटी से सबसे अधिक 71451 लोग सबसे अधिक सफर करते हैं।म आइएसबीटी-17 से 55611, आइएसबीटी पंचकूला से 12702 लोग बस का प्रयोग करते हैं।
