विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर: 'नाका नहीं चाहिए लुटेरों को पकड़ो'.... जोमैटो कर्मी और मजदूर से हुई लूट तो लोगों ने खोला मोर्चा, पुलिस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Published: Mon, 15 Jan 2024 10:44 AM (IST)

Jalandhar News बस्ती दानिशमंदा में एक जोमैटो कर्मी और एक श्रमिक से लूट होने के बाद इलाके के लोगों का ...और पढ़ें

रविवार सुबह एक श्रमिक से मारपीट कर नकदी छीन ले गए।
रविवार सुबह एक श्रमिक से मारपीट कर नकदी छीन ले गए।

HighLights

  1. जोमैटो कर्मी और एक श्रमिक से लूट होने के बाद इलाके के लोगों का गुस्सा फूटा
  2. रविवार सुबह एक श्रमिक से मारपीट कर नकदी छीन ले गए

जागरण संवाददाता, जालंधर (Jalandhar Crime)। बस्ती दानिशमंदा में एक जोमैटो कर्मी और एक श्रमिक से लूट होने के बाद इलाके के लोगों का गुस्सा फूटा। लोगों ने इकट्ठा हो पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर दी। हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एएसआई रघुवीर सिंह और उनकी टीम ने नाका लगाया तो भीड़ में मौजूद महिला वंदना ने कहा कि उनको नाका नहीं चाहिए बल्कि लुटेरों की गिरफ्तारी चाहिए।

मौके पर मौजूद इलाका निवासी पंकज, सुभाष सोनी, राज सहित अन्य लोगों ने बताया कि शनिवार रात को इलाके में लुटेरों एक जोमैटो कर्मी को रोका और उससे मोबाइल व खाने पीने का सामान छीन कर ले गए। वहीं रविवार सुबह एक श्रमिक से मारपीट कर नकदी छीन ले गए।

बाइक सवार लुटेरों ने मारपीट कर लूटी नगदी

सब्जी विक्रेता सुभाष ने बताया कि बाइक सवार लुटेरों नेउससे भी मारपीट कर नगदी छीनी। लोगों का कहना था कि इलाके में लगातार लूटपाट की वारदातें बढ़ रही हैं और लोगों में दहशत फैल रही है। उन्होंने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और लुटेरों को पकड़ने की मांग की है।

वहीं एएसआई रघुवीर सिंह ने कहा कि इलाके में गश्त बढ़ाने के साथ साथ नाकाबंदी भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लुटेरों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जएगा।

-- सुक्रांत, इनपुट वरिंदर शर्मा