विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab: किसानों का 'हल्ला बोल', 26 जनवरी को देशभर के 500 जिलों के अन्नदाता करेंगे ट्रैक्टर मार्च

Published: Mon, 15 Jan 2024 10:31 AM (IST)

आज दोआबा किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह मल्ली नंगल और महासचिव दविंदर सिंह मिंटा ने जानकारी देते हुए ...और पढ़ें

Punjab: किसानों का 'हल्ला बोल', 26 जनवरी को देशभर के 500 जिलों के अन्नदाता करेंगे ट्रैक्टर मार्च
Punjab: किसानों का 'हल्ला बोल', 26 जनवरी को देशभर के 500 जिलों के अन्नदाता करेंगे ट्रैक्टर मार्च

HighLights

  1. 26 जनवरी के ट्रैक्टर मार्च की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी
  2. एमएसपी की गारंटी का होना, किसानों पर पर्चे रद्द करना, इत्यादि को लेकर निकलेगा मोर्चा

संवाद सूत्र, किशनगढ़। आज दोआबा किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह मल्ली नंगल और महासचिव दविंदर सिंह मिंटा ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जनवरी को देश भगत यादगार हाल जालंधर में नैशनल कन्वेंशन होगी जिसमें संयुक्त किसान मोर्चे की जत्थेबंदियों के पदाधिकारी भाग लेंगे और 26 जनवरी के ट्रैक्टर मार्च की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए नई रणनीति तैयार की जाएगी।

60 साल से अधिक उम्र को पेंशन दिलाना लक्ष्य

केन्द्र सरकार की ओर से किसानों के साथ दिल्ली मोर्चे दौरान किसानों के साथ जो वायदे किए थे जिसमें एमएसपी की गारंटी का होना, किसानों पर पर्चे रद्द करना, किसानों पर गलत नीतियों के कारण चढ़े कर्ज को माफ करना, लखीमपुर खीरी के आरोपियों को सजा दिलवाना, किसान और किसान पत्नियों को 60 वर्ष से अधिक उम्र को पेंशन आदि केन्द्र सरकार द्वारा किसान आंदोलन दौरान किए थे पर अब सरकार यह वायदों से मुकर गई है।

26 जनवरी को निकालेंगे ट्रैकटर मार्च

कई बार बैठक करने के बाद भी सरार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है इसलिए देशभर के किसान अपनी मांगें मनवाने के लिए 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे ताकि सोई हुई सरकार को जगाया जा सके।

यह भी पढ़ें- भाभी के कत्‍ल मामले में गायक सतविंदर बुग्गा पर FIR, अमरजीत कौर का 21 दिन बाद किया अंतिम संस्‍कार; अलग अंदाज से निकाली गई शवयात्रा

यह भी पढ़ें- Weather Updates: पंजाब में अगले दो दिन आरेंज अलर्ट जारी, कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार; स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गईं