यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेराबस्सी की फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का माल जलकर बना राख; तीन घंटे बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने पाया काबू
Fire in Derabassi Factory पंजाब की डेराबस्सी फैट्री में भीषण आग लगी है। लाखों का माल जलकर राख हो गया। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, डेराबस्सी। मुबारकपुर रामगढ़ रोड पर मोरठीकरी गांव के पास एक पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने फैक्ट्री की दीवारें तोड़कर आग पर काबू पाया।
पेंट की फैक्ट्री में लगी आग
जानकारी के मुताबिक यह आग पीआरजे इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड नाम की पेंट फैक्ट्री में लगी। आग लगने की घटना फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर हुई जहां स्टीकर बनाने का काम होता है। स्टीकर बनाने वाली मशीन के गर्म हो जाने के कारण आग लगने की घटना हुई है। फैक्ट्री की पहली मंजिल, जहां तैयार पेंट का भंडार रखा गया था, आग से बच गई।
यह भी पढ़ें: Punjab News: स्पेनिश दंपति से मारपीट मामले में चरणजीत चन्नी ने सीएम सुक्खू से फोन पर की बात, कार्रवाई की मांग
मौके पर पहुंची 10 दमकल की गाड़ियां
आग पर काबू पाने के लिए डेराबस्सी, पंचकूला और मोहाली से करीब 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की भारी मशक्कत के बाद फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।
