यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: स्पेनिश दंपति से मारपीट मामले में चरणजीत चन्नी ने सीएम सुक्खू से फोन पर की बात, कार्रवाई की मांग
हिमाचल के डलहौजी घूमने गए स्पेनिश दंपति कंवलजीत सिंह पर पार्किंग के ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ हमला कर ...और पढ़ें

HighLights
- जालधंर के सांसद चन्नी ने सीएम सुक्खू से की बात
- स्पेनिश दंपति से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग की
- पंजाब में दर्ज हुई है जीरो एफआईआर
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। कुछ दिन पहले पंजाब मूल के स्पेनिश दंपति को हिमाचल के डलहौजी इलाके में पार्किंग के ठेकेदार ने अपने कारिंदों के साथ मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था।
इस मामले में अब पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात करके कार्रवाई करने की मांग की।
पंजाब में जीरो FIR हुई दर्ज
एनआरआई दंपती से हुए मारपीट मामले में पंजाब में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। आईपीसी की छह धाराओं 323, 341, 354, 506, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिर एफआईआर को हिमाचल के डलहौजी में भेज दी जाएगी। अमृतसर के थाना रंजीत एवेन्यू में यह केस दर्ज किया गया है
भाई और पत्नी पर भी किया था हमला
मंत्री कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना निंदनीय है और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि पार्किंग में कंवलजीत सिंह का पार्किंग ठेकेदार के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद ठेकेदार ने अपने कारिंदों को बुलाकर कंवलजीत सिंह, उनके भाई और पत्नी पर हमला कर दिया था। परिवार ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई है।
