विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jatt and Juliet 3: 11 साल का ब्रेक, फिर भी हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे आप; दिलजीत ने बताया आखिर क्यों खास है ये पार्ट

Published: Mon, 17 Jun 2024 03:58 PM (GMT+05:30)

Jatt and Juliet 3 जट्ट एंड जूलियट का तीसरा पार्ट 11 सालों बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। ...और पढ़ें

11 साल बाद रिलीज हो रहा जट्ट एंड जूलियट का तीसरा भाग
11 साल बाद रिलीज हो रहा जट्ट एंड जूलियट का तीसरा भाग

HighLights

  1. फिल्‍म का 'हाय जूलियट' गाना हुआ रिलीज
  2. म्‍यूजिक इवेंट में फिल्‍म की कास्‍ट ने खुलकर की बात

हिमानी शर्मा, चंडीगढ़। 'जट्ट एंड जूलियट 3' (Jatt and Juliet 3) की कास्‍ट ने स्पीड रिकॉर्ड्स और व्हाइट हिल स्टूडियोज के बनैर तले बने 'हाय जूलियट' (Haaye Juliet) गाने को शानदार तरीके से लॉन्‍च किया। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) और जैसमीन बाजवा (Jasmin Bajwa) ने इस सॉन्‍ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। डायरेक्‍टर जगदीप सिद्धू (Jagdeep Sidhu) की फिल्‍म का ये तीसरा भाग है।

दिलजीत ने गाने में दी अपनी आवाज

गाने को दिलजीत ने खुद गाया है। वहीं इसके लिरिक्स पंजाब के प्रसिद्ध लेखक 'जानी' ने लिखे हैं। म्‍यूजिक लॉन्‍च इवेंट के दौरान पूरी कास्‍ट मजेदार मूड में दिखी। डायरेक्‍टर जगदीप सिद्धू ने फिल्‍म के बारे में भी बात की। इवेंट के दौरान पता चला कि नीरू बाजवा और दिलजीत दोसांझ न केवल ऑन-स्‍क्रीन बल्कि ऑफ-स्‍क्रीन भी अच्‍छे दोस्‍त हैं।

दिलजीत ने नीरू बाजवा को बताया इंस्पिरेशन

दिलजीत ने बताया कि उनकी पहली फिल्‍म का पहला शॉट नीरू बाजवा के साथ शूट हुआ था। साथ ही दिलजीत ने अभिनेता बनने का श्रेय भी नीरू बाजवा को ही दिया। उन्‍होंने कहा कि वह मेरी इंस्पिरेशन हैं। ये ही वजह है कि दोनों इतनी मजबूत गतिशील और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री साझा करते हैं। वहीं न्‍यू कमर एक्‍ट्रेस जैसमीन बाजवा ने भी मूवी में अपनी जर्नी के बारे में बात की।

यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: 'पंजाबी आ गए ओए' क्‍यों बोलते हैं दिलजीत दोसांझ, एक्‍टर ने किया बड़ा खुलासा

11 साल बाद भी फिल्‍म में क्‍या है नया?

इवेंट के दौरान jagran.com की टीम ने फिल्म के डायरेक्टर जगदीर सिद्धू से सवाल किया कि 11 साल बाद इस फिल्‍म का सीक्वल आ रहा है। इस दौरान कई कॉमेडी मूवी और वेब सीरीज भी रिलीज हुई हैं, तो इस फिल्‍म में हमें नया क्‍या देखने को मिलेगा?

फिल्‍म के डायरेक्‍टर जगदीप सिद्धू और दिलजीत दोसांझ ने जवाब दिया। उन्‍होंने कहा कि 11 साल पहले जो जट्ट एंड जुलियट के दोनों कैरेक्‍टर पूजा और फतेह की केमेस्‍ट्री थी वो आज तक किसी भी फिल्‍म या सीरीज में देखने को नहीं मिली है। अब फिर से वही केमेस्‍ट्री देखने को मिलेगी जिसे लोगों ने तब भी पसंद किया था और अभी भी जरूर पसंद करेंगे। साथ ही उन्‍होंने कहा कि ट्रेलर पर पहले से ही काफी अच्‍छा रिस्पांस देखने को मिला है। फिल्‍म देखकर भी जनता को जरूर मजा आएगा।