विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्‍मार्ट सिटी : सोमवार को खुल सकती है जालंधर व अमृतसर की लाटरी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 17 Sep 2016 11:19 AM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2016 11:42 AM (IST)

पंजाब के दो शहरों जालंधर और अमृतसर का भी स्‍मार्ट सिटी में नंबर लगाने वाला है। सोमवार को नई दिल्‍ली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ़, [मनोज त्रिपाठी]। जालंधर व अमृतसर को भी स्मार्ट सिटी बनाने पर सोमवार को मुहर लग सकती है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में पंजाब के शहरी निकाय विभाग को जानकारी भेज दी गई है कि दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल हों। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में इन दोनों शहरों की लाटरी निकल सकती है।

13 राज्यों के विरोध के चलते लटका था जालंधर और अमृतसर का मामला

जालंधर का स्मार्ट सिटी के मामले में देश में 27 वां नंबर है, लेकिन पहली लिस्ट में जालंधर का नाम शामिल नहीं किया जा सका था। पहली लिस्ट जारी होने से पहले 13 राज्यों ने स्मार्ट सिटी के चयन को लेकर प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।

पढ़ें : युवती को अचानक आने लगे गंदे मैसेज और कॉल, असलियत जान उड़ गए होश

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के पास उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 13 राज्यों से आए एतराजों के मद्देनजर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से छेड़छाड़ की बजाय मंत्रालय ने फास्ट ट्रैक सिटी का दूसरा प्रोजेक्ट दे दिया है। इस प्रोजेक्ट में 13 राज्यों के एक-एक शहर को स्थान दिया गया है।

पढ़ें : नवजोत सिंह सिद्धू ने किया नए मोर्चे का एलान, कहा- अब पंजाबियत जीतेगी

स्मार्ट सिटी के मामले में केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए 10 सूत्रीय फार्मूले पर जिन शहरों के नगर निगमों ने आवेदन किया था उन्हें खुद को नंबर देने थे। हर फार्मूले का नंबर तय था। जन सुविधाएंं अौर लोगों की शिकायतों के तत्काल निपटारे को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया था। साथ ही शहरों की साफ-सफाई, पेयजल सप्लाई, सीवरेज व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के साथ-साथ नगर निगमों की कार्यप्रणाली के भी नंबर तय किए गए थे।

पढ़ें : व्हाट्सएप पर प्यार के बाद बना घर जमाई, अब प्रोफेसर पत्नी ने घर से निकाला

जालंधर व अमृतसर नगर निगम ने इस सिलसिले में दो-दो विशेष रूप से तय फार्मेट के अनुसार प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करवा कर भेजी थी। इसके बाद भी लुधियाना नगर निगम का नंबर पहले लग गया था। लुधियाना निगम को केंद्र सरकार की तरफ से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 200 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी भी की जा चुकी है।

पढ़ें : लड़की को केबिन में लेकर 'आप' नेता ने बंद कर लिया दरवाजा, इतने आ गए पिता तो ..

जालंधर व अमृतसर की किस्मत की लाटरी सोमवार को खुलनी लगभग तय हो चुकी है। कुछ कागजी कारवाई पूरी होने के बाद स्थानीय निकाय विभाग का मानना है कि सोमवार को ही दोनों शहरों को भी क्लीन चिट मिलना तय है। उसके बाद दोनों शहरों के विकास के लिए 400 करोड़ की ग्रांट मिलने में देरी न हो इसके चलते स्थानीय निकाय विभाग ने पहले ही अपना दावा ठोंक दिया है। इस संबंध में विभाग की तरफ से संबंधित फाइल भी दिल्ली को भेजी जा चुकी है।

पढ़ें : कैप्टन अमरिंदर के विवादित बोल- घुग्गी धर्म विरोधी, जमकर पिटाई करो

बार्सिलोना कांफ्रेंस में प्रोजेक्ट शामिल करने की दौड़

स्मार्ट सिटी को लेकर विश्व स्तर पर विभिन्न देशों के शहरों की तरफ से अपने-अपने सबसे बेहतर प्रोजेक्टों को दिखाने के लिए अगले महीने से बार्सिलोना में होने वाली कांफ्रेंस में प्रोजेक्ट को शामिल करने को लेकर फिलहाल लुधियाना, जालंधर व अमृतसर नगर निगमों को एक भी प्रोजेक्ट नहीें मिल रहा है। स्थानीय निकाय विभाग ने तीनों नगर निगमों के कमिश्नरों की खिंचाई करते हुए सोमवार से पहले हर हाल में एक-एक बेहतरीन प्रोजेक्ट का माडल व डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) भेजने के आदेश दिए हैं।

हमने तीन शहरों के नाम भेजे थे : जोशी

इस संबंध में राज्य के स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि हमने पंजाब से तीन शहरों के नाम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए भेजे थे। इसके लिए काफी मेहनत के बाद रिपोर्ट तैयार की गई थी। यह खुशी की बात है कि लुधियाना के बाद जालंधर व अमृतसर को भी क्लीन चिट मिलने वाली है। इसके तहत मिलने वाली ग्रांट से पंजाब के तीनों शहरों को खुूूबसूरत बनाने के साथ-साथ विकास में काफी सहायक साबित होगी।