लड़की को केबिन में लेकर 'आप' नेता ने बंद कर लिया दरवाजा, इतने में आ गए पिता तो ...
एक नाबालिग लड़की फोटो खिंचवाने बहन के साथ एक 'आप' नेता के दुकान पहुंची। बहन को बाहर बिठाकर वह लड़की को केबिन के अंदर ले गया और दरवाजा बंद कर लिया। वह उससे छेड़छाड़ करने लगा।
जेएनएन, संगरूर। एक नाबालिग लड़की अपनी बहन के साथ अाम आदमी पार्टी के नेता की दुकान पर फाेटो खिंचवाने गई। खुद काे 'आप' का सर्कल इंचार्ज बताने वाले यह नेता अपनी फोटोग्राफी की दुकान में उसकी बहन काे बाहर बिठा कर लड़की को अंदर ले गया। अंदर पहुंच कर उसने केबिन का दरवाजा बंद कर लिया और फोटो खींचने के बहाने उससे अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद उसने लड़की से दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसी दौरान लड़की का पिता वहां पहुंच गया तो आरोपी भाग गया।
इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। घटना संगरूर जिले के गांव लगलकलां की है। इस घटना से पंजाब में आम आदमी पार्टी एकबार फिरी निशाने पर आ गई। विरोधी दल के नेताआें ने 'आप' पर निशाना साधा है।
पढ़ें : ट्रेन में यात्रा कर रही थी कर्नल की बेटी फिर अचानक रात को...
गांव लहलकलां में आम आदमी पार्टी के लहरागागा के सर्कल इंचार्ज हरदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि एक दलित नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें कीं आैर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने 9 सितंबर को उसके के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसके बाद से वह पकड़ में नहीं आ रहा था।
पढ़ें : हरियाणा के मंत्री की सलाह, देसी गाय का घी खिलाओ स्लिम होंगी पत्नियां
पुलिस के अनुसार,आरोपी हरदीप सिंह गांव छोड़कर भगाने की फिराक में गांव ढींडसा के बस स्टैंड पर पहुंचा था लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। 8 सितंबर को क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की अपनी बहन के साथ गांव लहलकलां में फोटोग्राफर का काम करने वाले आरोपी आम आदमी पार्टी के सर्कल इंचार्ज हरदीप सिंह की दुकान पर गई। उसे वहां फोटो खिंचवाना था। हरदीप उसे फोटो खींचने के लिए केबिन में ले गया और उसकी बहन को बाहर बिठा दिया।
पढ़ें : प्रोफेसर साहब कालेज की क्लर्क के साथ थे होटल में, रेड पड़ी तो उड़ा चेहरे का रंग
लड़की का आरोप है कि केबिन के अंदर हरदीप सिंह ने उसके साथ अश्लील हरकतें की और दुष्कर्म की कोशिश की। उसने शोर मचाया तो बहन ने दरबाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसी बीच लड़की का पिता भी दुकान पर पहुंच गया। यह सब देखकर हरदीप केबिन का दरवाजा खोलकर वहां से भाग गया।
पढ़ें : सैन्य अफसर की पत्नी ने रिश्वत में राजस्व अधिकारी को सौंप दिया शरीर, राज खुला तो...
इसके बाद लड़की ने अपने परिजनाें के साथ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि हरदीप ने गांव लहल कलां में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दौरे के दौरान पार्टी वर्करों के साथ उनकी बैठक भी करवाई थी।पढ़ें : विवाहेत्तर संबंधों के चक्कर में एएसआइ ने खो दिया आपा और...
विरोधियों ने साजिश के तहत फंसाया : हरदीप
दूसरी आेर आप नेता हरदीप सिंह ने कहा कि उसे राजनीतिक रंजिश के चलते फंसाया गया है। वह लंबे समय से इलाके में पार्टी का काम कर रहा था। चुनाव नजदीक देखकर उसे विरोधियों ने साजिश के तहत फंसाया है।
उधर, आम आदमी पार्टी का लोकसभा कोर्डिनेटर जसबीर सिंह जस्सी सेखों का कहना है कि हरदीप सिंह नाम का लहरागागा में पार्टी का कोई सर्कल इंचार्ज नहीं है। वह पार्टी का वर्कर हो सकता है। अकाली सरकार 'आप' को बदनाम करने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।