जतिंदर पाल सिंह फिर बनेंगे बीजेपी चंडीगढ़ के अध्यक्ष, किरण खेर चुनी गईं राष्ट्रीय कार्यकारणी की सदस्य
Chandigarh Politics चंडीगढ़ में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन किए गए। इस पद के लिए फिर से जतिंदर पाल मल्होत्रा (Jatinder Pal Malhotra) को चुना गया है। दरअसल पद के लिए एक भी नामांकन ही नहीं मिला था जिसके कारण जतिंदर मल्होत्रा को फिर से चुन लिया गया। गुरुवार को इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

बलवान करिवाल, चंडीगढ़। Chandigarh Politics: भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत चल रहे संगठनात्मक चुनाव में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन हुए।
इस पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने नामांकन किया है। खास बात यह है कि इसके अलावा और कोई नामांकन नहीं हुआ है इसी वजह से यह तय हुआ कि जतिंदर मल्होत्रा ही एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष होंगे। उनके नाम की घोषणा गुरुवार सुबह 11 बजे कर दी जाएगी।
चुनाव करने के लिए यह नेता रहे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष (Chandigarh BJP President) का चुनाव करवाने के लिए बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष और चुनाव अधिकारी डॉ नरेंदर सिंह रैना चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय कमलम में मौजूद रहे।
बी.एल. संतोष और डॉ रैना ने अलग से भाजपा नेताओं और पार्षदों से बात की। इस दौरान कई मनोनीत पार्षदों और चुने गए पार्षदों ने भी जतिंदर मल्होत्रा के नाम का विरोध किया लेकिन पार्टी नेताओं ने सभी से बात कर उनको मल्होत्रा के नाम पर राजी कर लिया।
यह भी पढ़ें- अब शिमला की सड़कों से गायब हो जाएंगी इस कंपनी की बसें, रद्द हुआ पंजीकरण; ये रूट होंगे प्रभावित
संजय टंडन और किरण खेर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव भी हुआ। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय टंडन (Sanjay Tandon) को एक बार फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। पूर्व सांसद किरण खेर (Kiran Kher) को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
अब चंडीगढ़ से दो सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी में होंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ही मिलकर करेंगे।
गुटनिरपेक्ष और साफ छवि ने बनाया अध्यक्ष
जतिंदर पाल मल्होत्रा (Jatinder Pal Malhotra) की गुटनिरपेक्ष और साफ छवि उनके दोबारा अध्यक्ष बनने में मददगार रही। भारतीय जनता पार्टी में कई गुट हावी रहे हैं।
जतिंदर मल्होत्रा सभी गुटों से सामंजस्य रखते हुए सबको साथ लेकर चले। इसके अलावा उनकी अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव भले ही हारी हो। लेकिन उसका मत प्रतिशत बढ़ा था। इसके साथ ही उनका कार्यकाल भी डेढ़ साल का ही हुआ था। अब वह दोबारा तीन साल के लिए अध्यक्ष बनेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।