यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस के कायल हैं Guru Randhawa, फिल्म शाहकोट के प्रमोशन के दौरान किया खुलासा
गुरु रंधावा Guru Randhawa ने अपनी आगामी फिल्म शाहकोट (Shahkot Release Date) के प्रचार के दौरान बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री ...और पढ़ें

HighLights
- गुरु रंधावा की फिल्म शाहकोट रिलीज के लिए तैयार
- प्रमोशन के दौरान बोले- बॉलीवुड लेवल की है फिल्म
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। मशहूर सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) की नई फिल्म 'शाहकोट' रिलीज (Shahkot Release Date) होने के लिए तैयार है। चार अक्टूबर यानी शुक्रवार को ये फिल्म रिलीज हो जाएगी।
इस फिल्म के रिलीज होने से पहले गुरु रंधावा जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री को लेकर भी बातचीत की है।
'हमने बॉलीवुड से बड़ी फिल्म बनाई है'

बॉलीवुड और पंजाबी दोनों इंडस्ट्री में क्या डिफरेंस है के सवाल पर गुरु रंधावा ने कहा कि पंजाबी मेरी होम भाषा है, जिसमें मैं बहुत कम्फर्टेबल हूं। वैसे तो मैं हिंदी भाषा में भी कम्फर्टेबल हूं क्योंकि काफी सालों से नेशनल लेवल पर गाना गा रहा हूं।
यह भी पढ़ें- पंजाबी रॉकस्टार गुरु रंधावा ने इस वजह से एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम, फैंस के लिए कही दिल जीतने वाली बात
लेकिन फिर भी बचपन से जिस भाषा में बात की है, उस भाषा में काम करना ये एक डिफरेंस है।
गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने आगे कहा कि इसके अलावा मुझे नहीं लगता कोई खास डिफरेंस है क्योंकि हमने भी बॉलीवुड लेवल की फिल्म बनाई है। यहां तक कि कई बॉलीवुड फिल्मों से भी बड़ी फिल्म बनाई है।
सबा कमर को बताया फेवरेट पाकिस्तानी एक्ट्रेस

इतना ही नहीं गुरु रंधावा ने आगे कहा कि हमने प्रोड्यूसर का एक भी पैसा नहीं खाया है, सारा का सारा पैसा फिल्म पर लगाया है।
फेवरेट पाकिस्तान एक्ट्रेस के सवाल को लेकर जवाब देते हुए गुरु रंधावा ने कहा कि पाकिस्तान एक्ट्रेस में मुझे सबसे ज्यादा सबा कमर (Saba Qamar) अच्छी लगती हैं। उनके साथ मैंने काम भी किया है। उन्होंने कहा कि सबा कमर बहुत ही टैलेंटेड पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं।
