विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाबी रॉकस्टार गुरु रंधावा ने इस वजह से एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम, फैंस के लिए कही दिल जीतने वाली बात

Published: Fri, 05 Apr 2024 11:51 AM (IST)

गुरु रंधावा (Guru Randhawa) सिंगिंग की दुनिया में बेतहाशा शोहरत कमा चुके हैं। फिर भी सिंगर खुद को गायिक तक ...और पढ़ें

गुरु रंधावा ने इस वजह से एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम, (X Image)
गुरु रंधावा ने इस वजह से एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम, (X Image)

प्रियंका सिंह, मुंबई। काम करते रहने से ही काम मिलता रहेगा। यह मानना है गायकी के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले गुरु रंधावा का। सिंगिंग की दुनिया में बेतहाशा शोहरत कमाने के बाद भी सिंगर खुद को गायिक तक सीमित रखने के सोच को सही नहीं मानते हैं। यही कारण है कि उन्होंने म्यूजिक के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और वहां भी झंडे गाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। गुरु रंधावा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत की...

यह भी पढ़ें- इमरान हाशमी ने राजनीति में जाने की ओर किया इशारा! कहा- 'इंडस्ट्री के तौर-तरीकों जैसा मेरा दिमाग नहीं चलता'

खाली बैठना नहीं है पसंद

गुरु रंधावा कहते हैं, "जब मेरे अपने गाने नहीं आए थे, तब भी मैं दूसरे गायकों के गाने गाकर शो कर दिया करता था। जब खाली बैठता हूं तो विचार आते हैं कि इतनी फुर्सत किस काम की। मुझे व्यस्त रहना है । यही कारण है कि मैंने संगीत के साथ ही अभिनय को भी बतौर करियर अपनाया है। अभिनय में भी मैंने स्वयं को किसी जॉनर में नहीं बांधा है। मैं हर तरह की फिल्में करने को तैयार हूं।"

एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं गुरु

उन्होंने आगे कहा, "मेरी एक कनाडाई फिल्म आएगी है, जिसमें मैं गैंगस्टर की भूमिका में हूं। पंजाबी फिल्म शाहकोट में अलग पात्र है। अब करियर के उस मुकाम पर हूं, जहां प्रयोग करना चाहता हूं। स्वयं को चुनौती देना चाहता हूं, ताकि जिन दर्शकों ने प्यार दिया है, उनको कुछ लौटा सकूं। संगीत से भी निकटता बनी हुई है।"

यह भी पढ़ें- Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT: ओटीटी पर पहुंची शाहिद-कृति की फिल्म, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीम

म्यूजिक के साथ बना रहेगा रिश्ता

म्यूजिक को लेकर गुरू रंधावा ने कहा, "स्वतंत्र गानों के साथ फिल्मों के लिए भी गाने बना रहा हूं। यह ऐसा काम है, जो मैं कभी भी कर सकता हूं । हालांकि इन दिनों काम के बावजूद मुझे लगता है कि बहुत ज्यादा फुर्सत में हूं। एक मिनट भी दिमाग को खाली नहीं रहने देना चाहता इसलिए गायकी और अभिनय को बेहतर बनाने के लिए कुछ न कुछ करता रहता हूं।"