Former Chandigarh Mayor पूनम शर्मा को भाजपा में नई जिम्मेदारी, गुजरात महिला मोर्चा प्रभारी बनी
चंडीगढ़ की पूर्व मेयर पूनम शर्मा को गुजरात भाजपा महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले शर्मा को चंडीगढ़ महिला मोर्चा और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की जिम्मेदारी मिल चुकी है। पूनम शर्मा पिछले लोकसभा चुनाव में ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी।

जासं, चंडीगढ़। पूर्व मेयर और भाजपा नेत्री पूनम शर्मा को भारतीय जनता पार्टी नई और बड़ी जिम्मेदारी दी है।शर्मा को गुजरात महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले शर्मा को चंडीगढ़ महिला मोर्चा और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की जिम्मेदारी मिल चुकी है। पूनम शर्मा पिछले लोकसभा चुनाव में ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी। उस समय उनका पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल से 36 का आंकड़ा हो गया था। चंडीगढ़ में शर्मा अपने सख्त स्वभाव के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके साथ ही उनकी लोगाें के बीच पकड़ भी काफी मजबूत है। वह हर तबके के लोगों की मदद के लिए हमेशा खड़ी रहती है। बता दें कि पूनम शर्मा को एक दिन पहले ही चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।
पिछले महीने पूनम शर्मा को राष्ट्रीय महिला मोर्चा का कार्यकारी सदस्य बनाया गया था। चंडीगढ़ से पूनम शर्मा दूसरी नेत्री हैं जिन्हें राष्ट्रीय महिला मोर्चा में शामिल किया गया है। इससे पहले पूर्व मेयर आशा जसवाल राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उस समय उन्हें जम्मू कश्मीर महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया था।
पूनम शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया
नई जिम्मेदारी पर पूनम शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भापजा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद और सांसद किरण खेर का आभार व्यक्त किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने नवजोत कौर के लिए भी शहर से राजनीतिक जमीन तैयार करवाई थी। उस समय नवजोत कौर चंडीगढ़ से कांग्रेस टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती थी लेकिन पार्टी हाईकमान ने नवजोत कौर सिद्धू को टिकट ना देकर पवन कुमार बंसल को उम्मीदवार बनाया था। उसके बाद ही पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का हाथ थामा लिया था। लाेकसभा चुनाव में उन्होंने सांसद किरण खेर के लिए खूब प्रचार किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।