Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पठानकोट में बेटे ने की मां की हत्या, भागने को आर्मी एरिया में लगाई छलांग, कंटीली तारों पर गिरकर घायल

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Fri, 10 Sep 2021 03:40 PM (IST)

    जांच अधिकारी अमनदीप कौर ने बताया कि सराइ मोहल्ला निवासी साहिल अक्सर अपनी मां के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार देर रात इसी झगड़े के चलते उसने अपनी मां पर कैंची से हमला करके उन्हें मौत के घर उतार दिया।

    Hero Image
    पठानकोट में 25 वर्षीय साहिल ने नशे में कैंची से वार करके अपनी मां का कत्ल कर दिया।

    जासं, पठानकोट। यहां कलयुगी बेटे ने नशे की पूर्ति को लेकर पहले मां से झगड़ा किया। बात न बनी तो उस पर कैंची से तांबड़तोड़ वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। मामला शहर के मोहल्ला सरांई का है। शुक्रवार की सुबह साहिल नाम के युवक ने अपनी मां कैलाश रानी (70) को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने घर की छत से छलांग लगा दी। वह नीचे लोहे के एंगल पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डाक्टरों के मुताबिक उसकी हालत खराब है, उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने महिला के भतीजे की शिकायत पर आरोपित साहिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। भतीजे राहुल ने बताया कि वह संयुक्त परिवार में रहते हैं। ताया राममूर्ति की 10 साल पहले ही मौत हो चुकी है। साथ वाले कमरे में उसकी ताई कैलाश रानी बेटे साहिल के साथ रहती थी। साहिल नशे की पूर्ति के लिए ताई कैलाश रानी से पैसों की मांग करता था और न देने पर पीटता था। शुक्रवार सुबह तड़के 3 बजे के करीब उसे कुछ आवाजें सुनाई दीं। उसने बालकोनी में देखा तो साहिल के हाथ में खून से सनी कैंची थी और ताई फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी। ताई के जिस्म पर कैंची से कई वार किए गए थे। इससे उनकी मौत हो गई। राहुल ने बताया कि उसके देखते ही देखते साहिल ने छत से छलांग लगा दी। वह जमीन पर गिरने के बजाए आर्मी एरिया की बाऊंड्री की फेंसिंग पर लगे एंगल पर जा गिरा। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस को सूचित कर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। 

    उधर, डीएसपी सिटी राजिंदर मन्हास ने बताया कि सुबह करीब ढाई-पौने तीन बजे पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद जाकर देखा तो सारी स्थिति सामने आई। आरोपित साहिल अक्सर अपनी मां से झगड़ा करता था।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वीरवार रात भी साहिल ने शराब वगैरह का नशा किया हुआ था। पैसे मांगने की बात को लेकर झगड़ा हुआ जो बढ़ गया। नशे की हालत में ही उसने अपनी मां पर कैंची से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने मौके से फरार होने के लिए आर्मी एरिया में छलांग लगा दी, जहां कटीली तारो की वजह से आरोपित जख्मी हो गया।थाना डिवीजन नंबर-एक ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।