Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डंकी रूट से डिपोर्टेशन तक: अमेरिका से डिपोर्ट लोगों को मिला सबक, बोले-अब नहीं जाना विदेश

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 10:37 AM (IST)

    अमेरिका से भारत डिपोर्ट हुए भारतीयों में अधिकतर पंजाबी लोग थे। वापस आने पर इन लोगों का कहना है कि अपना देश सबसे अच्छा है और ये लोग अब विदेश नहीं जाना चाहते है। इन लोगों में से किसी ने अमेरिका जाने के लिए भारी कर्जा लिया तो किसी ने अपनी जमीन तक गिरवी रख दी। लेकिन इनका भविष्य नहीं संवरा। डिपोर्ट हुए 104 भारतीयों में से 30 पंजाबी थे।

    Hero Image
    डंकी रूट के रास्ते अमेरिका जाते लोगों की कहानी

     जागरण टीम, चंडीगढ़। हर वर्ष हजारों पंजाबी अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके जाने के लिए अवैध तरीका अपनाते हैं। विदेश जाने का यह मोह पंजाबियों पर भारी पड़ रहा है। अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों में 30 पंजाबी थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन लोगों ने लाखों रुपये खर्च कर महीनों यातनाएं झेली और डंकी रूट से अमेरिका में एंट्री तो की लेकिन डिपोर्ट होने के साथ ही सभी सपने टूट गए। लाखों खर्च करने के बाद भविष्य तो संवरा नहीं, जिंदगी बेशक दांव पर लग गई।

    सपने भी चकनाचूर हो गए। युवाओं की आपबीती रोगड़े खड़े कर देने वाली है। इससे इन्हें सबक भी मिल गया। अब तो सबका यही कहना है कि सब तो चंगा अपणा देश, हुण नई जाणा विदेश। अब सभी देश में ही नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।

    आइए जानते हैं कुछ लोगों की आपबीती 

    जिला अमृतसर के दलेर सिंह उम्रः 37 वर्ष 65 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका पहुंचे। इन्होंने सतनाम सिंह नाम के एजेंट को रुपये दिए थे दिए। इन्होंने रिश्तेदारों से कर्जा लिया, जमीन गिरवी रखी और फिर अमेरिका पहुंच पाए।

    जिला अमृतसर के ही अजयदीप उम्र 21 वर्ष ने 45 लाख रुपये अमेरिका जाने के लिए एजेंट को दिए थे। इनके माता-पिता ने बेटे का सपना पूरा करने के लिए घर तक गिरवी रख दिया गया था।

    जिला अमृतसर के आकाशदीप उम्र 23 वर्ष ने अमेरिका जाने के लिए एजेंट ने 60 लाख रुपये लिए थे। इनके परिवार ने छह कनाल जमीन बेच दी और डेढ़ कनाल गिरवी रख दी।

    जिला गुरदासपुर के जसपाल सिंह उम्र 34 वर्ष 45 लाख खर्च कर पहले इंग्लैंड फिर अमेरिका गया। इसने दो एकड़ जमीन बेच व कर्ज लेकर पैसा इकट्ठा किया था।

    1 करोड़ कर्ज लेकर 10 साल के बेटे के साथ अमेरिका गई थी लवप्रीत 

    इसी तरह जिला कपूरथला की लवप्रीत कौर उम्र 30 वर्ष 1 करोड़ रुपये कर्ज लेकर 10 वर्ष के बेटे के साथ अमेरिका गई थी। वह कंलोबिया ग्वाटेमाला, मैक्सिको बार्डर से अमेरिका पहुंची थी।

    जिला जालंधर (गांव लांडरा) के दविंदरजीत उम्र 40 वर्ष 30 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका गया इसमे से 15 लाख कर्ज लिया था और पहले दुबई गया। फिर यहां मेक्सिको बार्डर से अमेरिका पहुंचा था।

    जिला जालंधर के (रामा मंडी) से रकिंदर सिंह उम्र 41 वर्ष ने 45 लाख खर्च किए ये दुबई, मेक्सिको बॉर्डर से अमेरिका पहुंचा। इसे पहुंचने में 6 महीने का समय लगा।

    जिला जालंधर के (चहेडू) से जसकरण उम्र 34 वर्ष 45 लाख रुपये खर्च कर पहले दुबई, मेक्सिको फिर अमेरिका पहुंचा। यह 12 देशों से होकर छह माह बाद पहुंचा था।

    जिला कपूरथला के गुरप्रीत सिंह उम्र 34 वर्ष लाखों रुपये खर्च कर पांच जनवरी को अमेरिका पहुंचा। वह मुंबई, गयाना, इक्वाडोर, ब्राजील, मैक्सिको से होते हुए अमेरिका पहुंचा था।

    बैंक से 18 लाख लेकर अमेरिका पहुंची थी 21 साल की मुस्कान 

    जिला लुधियाना (जगराओं) की मुस्कान उम्र 21 वर्ष बैंक से 18 लाख का कर्ज अमेरिका गई थी। वह यूके में एक साल रहने के बाद मैक्सिको बार्डर से अमेरिका पहुंची थी।

    वहीं जिला होशियार पुर के ( गांव टाहली)से हरविंदर उम्र 41 वर्ष 42 लाख खर्च कर अमेरिका गया। वह कतर, ब्राजील, कोलंबिया, मैक्सिको से होते हुए अमेरिका पहुंचा था।

    जिला होशियारपुर का सुखपाल उम्र: 35 वर्ष 30 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका गया था। रास्ते में तरह-तरह की यातनाएं झेलनी पड़ीं। वह रिश्तेदारों से कर्ज लेकर गया था।

    जिला तरनतारन (चोहला साहिब) के मनदीप सिंह उम्र 29 वर्ष 42 लाख कर्ज कर अमेरिका के रास्ते इटली, स्पेन, सिल्वाडोर, मेक्सिको बार्डर से अमेरिका पहुंचा था।

    जिला संगरूर (लहरागागा)के इंद्रजीत सिंह उम्र 24 वर्ष 50 लाख खर्च कर रिश्तेदारों से उधार लेकर यूरोप, इटली, सिल्वाडोर, गुमाटा, मैक्सिको से अमेरिका पहुंचा था।

    यह भी पढ़ें- किसी के पैसे छीने, किसी को लगाया करंट तो कोई जंगलों में भटका; डंकी रूट से अमेरिका जाने वालों ने सुनाई आपबीती

    केवल एक पीड़ित ने की एजेंट के खिलाफ शिकायत

    अमेरिका से डिपोर्ट पंजाब के 30 लोगों में से केवल एक पीड़ित ने ही ट्रैवल एजेंट के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कर शुक्रवार को ही ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर उसका अजनाला में कार्यालय भी सील कर दिया और गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी की जा रही है।

    शुक्रवार को ही राज्य के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने भी डिपोर्ट लोगों से अपील की थी कि वे ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ शिकायत दें, ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

    यह भी पढ़ें- एजेंट को 35 लाख, जंगलों का रास्ता और बॉर्डर पर पुलिस... भारत लौटे शख्स ने बताया अमेरिका तक पहुंचने का सफर