विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम अमरिंदर ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, राज्‍य के मुद्दों पर हुई चर्चा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 04:09 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 08:13 PM (IST)

मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कैप्‍टन ने पंजाब के वित्‍त मंत्री के साथ केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली से भी भेंट की।

सीएम अमरिंदर ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, राज्‍य के मुद्दों पर हुई चर्चा
सीएम अमरिंदर ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, राज्‍य के मुद्दों पर हुई चर्चा

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमदिंर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्‍ली में मुलाकात की।  कैप्‍टन ने प्रधानमंत्री से संसद में भेंट की।दोनों के बीच पंजाब से संबंधित मुद्दों पर बातचीत हुई। बताया जाता है कि मुख्‍यमंत्री ने पीएम मोदी के समक्ष एसवाइएल नहीं का मामला भी उठाया आैर इसका समाधान करने की मांग की। अमरिंदर ने केंद्रीय वित्‍तमंत्री अरुण जेटली से भी मुलाकात की। उनके साथ पंजाब के वित्‍तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल भी थे।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्‍य से जुड़े विभिन्‍न मुद्दों पर बात की। प्रधानमंत्री ने उनकी सरकार को पूरी मदद का भरोसा दिलाया है। पूर्व क्रिकेटर नवजाेत सिंह सिद्धू के टीवी कॉमेडी शो करने पर उठ रहे सवालों के बारे में कैप्‍टन ने कहा कि इस मामले में महाधि‍वक्‍ता (एजी) से राय मांगी गई है।

नई दिल्‍ली में अरुण जेटली के साथ सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और वित्‍त मंत्री मनप्रीत बादल।

कैप्‍टन अमरिंदर ने कहा कि यदि इसकी अनुम‍ति देने में कोई अड़चन नहीं हुई तो फिर किसी तरह का मामला ही नहीं बचेगा, अन्‍यथा उसके अनुरूप कदम उठाएंगे। सिद्धू के पास संस्‍कृति विभाग भी है और य‍दि टीवी शो करने में कोई कानूनी बाधा नहीं और सिद्धू टीवी शो करते हैं तो हम उनका विभाग बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू बोले, टीवी शाे न करुं तो क्‍या सुखबीर की तरह बस चलवाऊं

विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए उन्‍हाेंने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर और उनकी टीम की तारीफ की। उन्‍होंने कहा प्रशांत किशाेर और उनकी टीम से वह काफी संतुष्‍ट हैं। ये लोगाें ने चुनाव अभियान के दौरान 1500 गांवों में मौजूद थे। इसका विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुत लाभ मिला।

यह भी पढ़ें: अनाज घोटाले की परतें खोलेगी अमरिंदर सरकार, मनप्रीत जांच में जुटे

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह के साथ पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह।

प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह और राज्‍य के वित्‍तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने केंद्रीय वित्‍तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। उन्‍होने जेटली के साथ राज्‍य की योजनाओं के बारे में चर्चा की। जेटली ने राज्‍य की विकास योजनाओं के लिए हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्‍वासन दिया।