Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Chandigarh Politics: हिमाचल में जीत के बाद पंजाब में जागी कांग्रेस की उम्मीद, कार्यकर्ता उत्साहित

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Fri, 09 Dec 2022 08:28 AM (IST)

    दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम से कांग्रेस पार्टी उत्साहित है। एक तरफ हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने से पंजाब कांग्रेस को उम्मीद जागी है कि असर पंजाब पर भी पड़ेगा। वहीं दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की करारी हार से भी कांग्रेस उत्साहित है।

    Hero Image
    हिमाचल में जीत के बाद पंजाब में जागी कांग्रेस की उम्मीद, फाइल फोटो

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो: दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम से कांग्रेस पार्टी उत्साहित है। एक तरफ हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने से पंजाब कांग्रेस को उम्मीद जागी है कि असर पंजाब पर भी पड़ेगा। वहीं दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की करारी हार से भी कांग्रेस उत्साहित है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम से कांग्रेस की वापसी की राह पक्की होगी। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली व पंजाब मॉडल को गुजरात के साथ-साथ पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बेचने में विफल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब कांग्रेस दफ्तर में जमकर बजे ढोल 

    वीरवार को चुनाव परिणाम आने के बाद पंजाब कांग्रेस के दफ्तर में जमकर ढोल बजे और लड्डू बांटे गए। बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को कहा है कि समय आ गया है कि वह अपनी पूरी ऊर्जा और कौशलता को पंजाब के लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने के लिए केंद्रित करें। इन मुद्दों को लंबे समय से नजरअंदाज किया गया है। बाजवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत दोनों ने दिल्ली व पंजाब मॉडल को पश्चिमी राज्य और पहाड़ी राज्य के मतदाताओं को बेचने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश की लेकिन मतदाताओं ने आप नेताओं के झूठे प्रचार से गुमराह होने से इनकार कर दिया।

    मुफत की घोषणा , हमेशा मददगार साबित नहीं होता - बाजवा 

    बाजवा ने कहा कि मतदाताओं को मुफ्त उपहारों की घोषणा करना और झूठे वादे करना, हमेशा मददगार साबित नहीं होता है। आप दोनों राज्यों के लोगों को यह विश्वास दिलाने में विफल रही कि वह पूर्ण विकसित राज्यों को संभालने के लिए पर्याप्त रूप से सक्षम है। संवेदनशील मुद्दों को हल करने के लिए अधिक प्रशासनिक कौशल और राज्य कौशल की आवश्यकता होती है, न कि केवल मुफ्त में नागरिक सुविधाएं देने की। राजा वड़िंग ने कहा कि गुजरात में भाजपा-आप के मध्य फिक्स मैच का भी खुलासा हो गया है। भाजपा और आप ने एक बार फिर से एक-दूसरे की मदद करने के इतिहास को आगे बढ़ाया है। पहले दिन से कोई शक नहीं था कि आप गुजरात में भाजपा की मदद कर रही है और यह अब सबके सामने आ चुका है। कांग्रेस ने आसानी से भाजपा को खुड्डे लाइन लगा दिया।

    शिअद के सांगठनिक ढांचे का एलान, सुखबीर बादल ने 8 सदस्यीय एडवाइजरी कमेटी बनाई, कोर कमेटी में 24 नेता शामिल

    भाजपा को सातवीं बार जनता का समर्थन

    वहीं बात भाजपा कि बात करें, तो गुजरात विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति प्यार बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत से एक बार फिर से यह स्पष्ट है हो गया है कि जनता विश्व-विख्यात व देश के सर्वाधिक प्रिय प्रधानमंत्री मोदी पर अटूट विश्वास करती है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत को विश्व-गुरु व विश्व-शक्ति बनाने के देखे गए सपने को सच करने के लिए लोग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं। लोग देश की और अपनी उन्नति चाहते हैं। शर्मा ने कहा कि भाजपा ने गुजरात में लगातार सातवीं बार जनता के समर्थन से विजय पताका लहराई है। गुजरात की जनता ने पीएम मोदी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है और उन्होंने विकास के नाम पर वोट दिया है। गुजरात में भाजपा ने सभी मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में जो विकास किया है, जनता ने उस पर फिर एक बार मुहर लगाई है।

    देवीलाल-चौटाला के परिवार में चल रहा शह और मात का खेल, 9 दिसंबर को JJP का पांचवां स्थापना दिवस