Chandigarh News: लड़कियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, कपूरथला में प्रशिक्षण लिए बनाया जाएगा C-Point कैंप
सशस्त्र बलों में भर्ती होने की इच्छुक पंजाब की लड़कियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने कपूरथला में विशेष तौर पर लड़कियों के लिए सेंटर फा ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। C Point For Girls In Kapurthala: सशस्त्र बलों में भर्ती होने की इच्छुक पंजाब की लड़कियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने कपूरथला में विशेष तौर पर लड़कियों के लिए सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड इंप्लायमेंट ऑफ पंजाब यूथ (सी-पाइट) कैंप खोलने का फैसला किया है।
बताने योग्य है कि इस कैंप को महिला स्टाफ की ओर से ही चलाया जाएगा। रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा की अध्यक्षता अधीन हुई सी-पाइट के एग्जजीक्यूटिव बोर्ड की 33वीं मीटिंग में लिया गया।
सी-पॉइट कैंप लड़कियों के कैंप में होंगे तब्दील
अरोड़ा ने बताया कि कपूरथला जिले में थेह कांझला में स्थित मौजूदा सी-पॉइट कैंप को लड़कियों के कैंप में तब्दील किया जाएगा। जहां उनको सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और पंजाब पुलिस (Punjab Police) में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इससे पहले इस सी-पॉइंट कैंप में केवल लड़कों को ही प्रशिक्षण दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि सी-पॉइंट द्वारा सशस्त्र बलों में अफसर के तौर पर भर्ती होने के लिए एनडीए (NDA) या सीडीएस (CDS) की लिखित परीक्षा पास करने वाले पंजाब के नौजवानों के लिए सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) के प्रशिक्षण का प्रबंध भी किया जाएगा।
ये भी पढे़ं- सड़क पर पालतू Pitbull कुत्ते का कहर, महिला और घोड़े पर किया जानलेवा हमला... मचाया उत्पात व हुआ बेकाबू
दिया जाएगा आर्म्ड सिक्योरिटी प्रशिक्षण
कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि नौजवानों के लिए सिक्योरिटी और फायर-फाइटिंग संबंधी प्रशिक्षण शुरू करने के अलावा आर्म्ड सिक्योरिटी प्रशिक्षण देने का भी फैसला किया गया है।
इसके अलावा राज्य के सी-पॉइंट कैंपों में नौजवानों के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण, जेसीबी, पोक्लेन और ड्रोन को आपरेट करने का प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा।
ये भी पढे़ं- ऑनलाइन फ्रॉड! 'Shaadi.Com' पर 50 लड़कियों से ठगे 60 लाख, कई से बनाए शारीरिक संबंध... पुलिस ने धर दबोचा

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।