Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: CM भगवंत मान ने सिंगर मीका सिंह के साथ बिखेरा जलवा, चुनावी रैली में गाना गाकर मचाया धमाल

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 12:20 PM (IST)

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए चांदनी चौक में एक चुनावी जनसभा की। इस दौरान उन्होंने मशहूर सिंगर मीका सिंह के साथ मिलकर गाना गाया जिससे भीड़ में जोश आ गया। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पुनरदीप साहनी के समर्थन में आयोजित इस रैली में भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सतीश जैन पर भी निशाना साधा।

    Hero Image
    सीएम भगवंत मान और मीका सिंह ने साथ गाया गाना

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और चुनावी जनसभाएं कर रही हैं। चुनावी माहौल के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के मजनू का टीला में चुनावी जनसभा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान भगवंत मान ने मशहूर सिंगर मीका सिंह के साथ चुनावी रैली के दौरान गाना गाया। जिससे भीड़ में जोश आ गया। सीएम मान और मीका सिंह की जुगलबंदी को भीड़ ने भी उत्साहवर्धवन किया।

    पुनरदीप साहनी के लिए कर रह थे रैली

    यह चुनावी जनसभा आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट पुनरदीप साहनी के समर्थन में था। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी ने सतीश जैन को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राजनीति में आने से पहले एक फेमस कॉमेडियन और सिंगर थे।

    भगवंत मान ने साल 2011 में पॉलिटिक्स में एंट्री की। वे साल 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। साल 2022 के पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने के बाद भगवंत मान मुख्यमंत्री नियुक्त हुए थे।

    चांदनी चौक पर रहती है देश की निगाहें

    कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद व चांदनी चौक की राजनीति में गहरी पकड़ रखने वाले जय प्रकाश अग्रवाल के पुत्र मुदित अग्रवाल को जहां टिकट थमाया है, वहीं, आप ने पांच बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे मौजूदा विधायक प्रहलाद सिंह साहनी के पुत्र व चांदनी चौक के पार्षद पुरनदीप साहनी को चुनावी रण में उतारा है।

    देश-विदेश में प्रसिद्ध चांदनी चौक के चुनाव परिणामों पर देशभर की निगाह रहती है, क्योंकि दिल्ली के साथ ही देश के प्रमुख कारोबारी हब के रूप में पहचान जाने वाले चांदनी चौक ( Chandni Chowk vidhan sabha seat) के चुनावी नतीजे को व्यापारियों के संदेश से जोड़ा जाता है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: प्रचार के लिए गीतों का सहारा ले रही BJP, मनोज तिवारी के बाद अब निरहुआ का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च

    बीजेपी भी ले रही है गीतों का सहारा

    दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गीत का सहारा ले रही है। चुनाव प्रचार अभियान का मुख्य गीत 'बहाने नहीं बदलाव चाहिए' मनोज तिवारी ने गाया है।

    रविवार को आजमगढ़ से भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ द्वारा गाए गए गीत 'दिल्ली वालों की दिल्ली को भाजपा सरकार चाहिए' जारी किया। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होगा और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

    यह भी पढ़ें- Budget 2025 को CM भगवंत मान ने बताया चुनावी बजट, कहा- किसान और पंजाब दोनों की हुई अनदेखी, कुछ भी नहीं दिया