Delhi Election 2025: प्रचार के लिए गीतों का सहारा ले रही BJP, मनोज तिवारी के बाद अब निरहुआ का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 के चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी गीतों का सहारा ले रही है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बीते दिनों आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार गीत गाया जिस गीत में उन्होंने बहाने नहीं बदलाव चाहिए का जिक्र किया। अब आजमगढ़ से भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ कैंपेन सॉन्ग गाया है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गीत का सहारा ले रही है। चुनाव प्रचार अभियान का मुख्य गीत -बहाने नहीं बदलाव चाहिए- मनोज तिवारी ने गाया है। पिछले दिनों उन्होंने एक और गीत जारी किया था।
इसी कड़ी में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी ने आजमगढ़ से भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ द्वारा गाए गए गीत -दिल्ली वालों की दिल्ली को भाजपा सरकार चाहिए- जारी किया।
Former Delhi BJP president and party MP Manoj Tiwari, along with Delhi BJP president Virendraa Sachdeva, launched the 4th campaign song of the party for #DelhiElections2025. The song has been sung by singer & BJP leader Dinesh Lal Yadav 'Nirahua'. Music of the song has been… pic.twitter.com/GhJlY73HzX
— ANI (@ANI) February 2, 2025
इसमें संकल्प पत्र के वादों को शामिल किया गया है। नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का वर्णन कर दिल्ली को संवारने का वादा किया गया है।
आयकर से छूट देने से मध्यम वर्ग खुश- भाजपा
सचदेवा व तिवारी ने केंद्रीय बजट की सराहना की। उन्होंने कहा, ''12 लाख तक आयकर से छूट देने से दिल्ली व देश का मध्यम वर्ग खुश है। नरेंद्र मोदी गरीब व मध्यम वर्ग का ध्यान रखती है। अरविंद केजरीवाल सरकार जनता को राहत की जगह भ्रष्टाचार किया।" तिवारी ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र को गीत के रूप में प्रस्तुत किया गया है। निरहुआ ने इसे गाया है।
मनोज तिवारी का गीत-
मुर्गी बकरी की गणना आप ने किया घोटाला : प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की ओर से मुर्गा बकरी की गणना में तीन करोड़ के घोटाले के आ्रोप लगाए हैं। वर्मा की ओर से वकीलों की टीम ने इसको लेकर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकारी में मंत्री के खिलाफ सीबीआइ मुख्यालय में एफआईआर के लिए शिकायत दर्ज कराई है।
वर्मा के अनुसार सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी अनुसार आप सरकार ने ने फर्जी कागज़ों से दिल्ली में मुर्गी - बकरी - भैंस आदि गिनने के नाम पर तीन करोड़ रुपये का घोटाला कर दिया। वो मुर्गी बकरी कब कहां कितनी गिनी कैसे गिनी किस किस ने गिनी वो अब जांच का विषय है। वहीं, बकौल वर्मा की टीम सीबीआइ ने भरोसा दिलाया है कि इसकी निष्पक्ष तरीके से जांच होगी।
पांच फरवरी को होगी वोटिंग
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव होने हैं और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी से पावर छीनने के लिए भाजपा पूरा जोर लगा रही है। पार्टी 27 साल का वनवास खत्म करना चाहती है। वहीं, आप फिर से सत्ता हासिल करने के लिए ताक झोंक रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।