विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कई बार समझा चुका था लेकिन...', विदेश बैठे आतंकी हैप्पी पशिया ने ली अमृतसर शराब कारोबारी के घर हमले की जिम्मेदारी

Published: Thu, 16 Jan 2025 09:22 AM (IST)

अमृतसर में एक शराब कारोबारी के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया है। यह पहली बार है जब किसी ...और पढ़ें

अमृतसर के गांव जैंतिपुर में शराब कारोबारी के घर पर फेंके गए ग्रेनेड के बाद वहां बिखरा सामान। जागरण
अमृतसर के गांव जैंतिपुर में शराब कारोबारी के घर पर फेंके गए ग्रेनेड के बाद वहां बिखरा सामान। जागरण

HighLights

  1. अमृतसर में शराब कारोबारी पप्पू जैंतिपुरिया के घर पर फेंका ग्रेनेड
  2. जैंतिपुर में रहता है शराब कारोबारी पप्पू जैंतिपुरिया का परिवार
  3. पांच लाख के इनामी आतंकी हैप्पी पशिया ने हमले की ली जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के कई पुलिस थानों और चौकियों पर हुए हमले के बाद अब अमृतसर के एक शराब कारोबारी के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया है। खुफिया एजेंसियों के चेतावनी के बाद अलर्ट के बीच बुधवार को तीन युवकों ने शराब कारोबारी पप्पू जैंतिपुरिया के घर पर ग्रेनेड फेंककर हमला कर दिया।

पहली बार किसी कारोबारी के घर पर हुआ हमला

बता दें कि यह पहला मामला है जब किसी कारोबारी के घर पर ग्रेनेड हमला किया गया हो। बाइक सवार तीन युवक थाना कत्थूनंगल के अधीन गांव जैंतिपुर में रहते शराब कारोबारी पप्पु जैंतिपुरिया के घर पर रात 7:48 बजे हैंड ग्रेनेड फेंक फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में अब शराब कारोबारी के घर पर ग्रेनेड अटैक, CCTV में कैद हुई वारदात; इलाके में दहशत

हमले की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पप्पु जैंतिपुरिया का दो महीने पहले निधन हो चुका है। घर में उनका परिवार रहता है।

हैप्पी पशिया ने ली हमले की जिम्मेदारी

एसएसपी चरणजीत सिंह ने हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह धमाका किससे किया गया, इसका पता फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद होगा। वहीं, विदेश में रहते आतंकी हैप्पी पशिया ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

इंटरनेट पर उसने पोस्ट डाल लिखा कि शराब ठेकेदारों ने बहुत सारे ठेके गुरु घर के पास खोल रखे हैं। कारोबारी को शराब का कारोबार बंद करने के लिए कई बार कहा गया था लेकिन वह नहीं माना। बता दें आतंकी हैप्पी पशिया पर एनआईए ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है।

गुमटाला पुलिस चौकी पर भी हुआ था हमला

गौरतलब हो कि इससे पहले वीरवार को भी अमृतसर में ग्रेनेड फेंका गया था। वीरवार को अमृतसर कमिश्नर रेट की गुमटाला पुलिस चौकी पर बाइक पर सवार दो युवकों ने ग्रेनेड से हमला किया था।

विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

हमले के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पंजाब में आए दिन हो रहे हमले को लेकर विपक्षी नेता हमलावर हैं। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने सीएम मान के एक्स हैंडल पर लिखा कि यह मजीठा में दूसरा धमाका है। परिवार से पिछले लंबे समय से गैंगस्टरों की तरफ से रंगदारी मांगी जा रही थी और न देने पर जान से मार देने की धमकियां दी जा रही थीं।

यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस की गोलीबारी में गैंगस्टर रणजीत सिंह राणा ढेर, दोनों ओर से चली ताबड़तोड़ गोलियां; एक जवान भी घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।