विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में सिख धर्म की बेअदबी पर एसजीपीसी सख्त

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 16 Sep 2017 12:07 PM (IST)

सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पर एसजीपीसी सख्त हो गया है। सीरियल में श्री हरिमंदिर साहिब साहिब की तस्वीरें लगाकर उनकी बेअदबी करने का आरोप है।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में सिख धर्म की बेअदबी पर एसजीपीसी सख्त
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में सिख धर्म की बेअदबी पर एसजीपीसी सख्त

जेएनएन, अमृतसर। सब टीवी चैनल पर चल रहा सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सिख धर्म के खिलाफ की गई बेअदबी पर एसजीपीसी सख्त हो गया है। एसजीपीसी के अध्यक्ष प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि सीरियल में गलत सामग्री प्रसारित की जा रही है, इसलिए इस सीरियल पर तुरंत पाबंदी लगाई जाए तथा सीरियल के निर्माता व निर्देशक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

प्रो. बडूंगर ने कहा कि सीरियल में रोशन सिंह सोढी नाम के एक पात्र को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की तरह से पेश किया गया है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। सीरियल के माध्यम से एक साजिश के तहत सिखों की भावनाओं को भड़काने की कोशिश की है। सिख धर्म की परंपराओं को मीडिया के माध्यम से ठेस पहुंचाने की कोशिश हो रही है। इस चैनल और सीरियल के निर्माताओं की ओर से सिख ककारों और श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीरें लगाकर भी उनकी बेअदबी की गई है।

प्रो. बडूंगर ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एसजीपीसी की ओर से भी एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। इस कमेटी में अमरजीत सिंह चावला, सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड , राम सिंह, गुरबचन सिहं कर्मूवाल और डॉ रूप सिंह को शामिल किया गया है। इस मामले संबंधी जांच कमेटी की रिपोर्ट आने पर सख्त कार्रवाई एसजीपीसी की ओर से भी की जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार से भी मांग की है कि चैनल और सीरियल बनाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ेंः विनाशकारी विरासत खत्म करने को छह महीने नाकाफी : कैप्टन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।