विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब को अशांत करने की साजिश रच रही ISI, सीमा पार से लगातार भेज रही हथियार; कई बड़ी खेप बरामद

Published: Sun, 27 Apr 2025 09:51 PM (IST)

Punjab News आईएसआई (ISI) पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रही है। इसके लिए बब्बर खालसा ...और पढ़ें

भारत पाक सीमा पर बरामद किया गया आरडीएक्स, ग्रेनेड और पिस्तौल। ( फाइल फोटो)
भारत पाक सीमा पर बरामद किया गया आरडीएक्स, ग्रेनेड और पिस्तौल। ( फाइल फोटो)

HighLights

  1. आरडीएक्स, ग्रेनेड और पिस्तौलों की कई बड़ी खेप बरामद कर चुकी है पुलिस
  2. राज्य में पकड़े जा चुके हैं एक ही दिन में नाबालिग सहित 13 आतंकी

नवीन राजपूत, अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में किसी बड़ी घटना को अंजाम देना चाहती है। अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकियों और गैंगस्टरों का सहारा ले रही है। इसके लिए आईएसआई की ओर से लगातार सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से घातक हथियार भारतीय सीमा में फेंके जा रहे हैं।

इन हथियारों को बीकेआई और गैंगस्टर अपने गुर्गों की मदद से ठिकाने लगाने में जुटे हैं लेकिन पुलिस और सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कड़ी निगरानी के चलते आईएसआई अपनी योजना में सफल नहीं हो रही।

पंजाब को अशांत करना चाहती है ISI

हाल ही में बीकेआई के नाबालिग सहित 13 आतंकियों से बरामद आइईडी, आरडीएक्स, ग्रेनेड और पिस्तौलों की बड़ी खेप भी इस ओर इशारा कर रही है कि आईएसआई राज्य को एक बार फिर अशांत करना चाहती है।

अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए राज्य के बड़े राजनीतिक और धार्मिक नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाई जा रही है।

खास बात यह है कि पुलिस की ओर से हथियारों की बरामदगी के बावजूद लगातार सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हथियारों को भेजा जा रहा है।

बड़ी मात्रा में हथियार मिलने से सुरक्षा एजेंसिया भी हैरान

पिछले बुधवार को पुलिस ने आईएसआई की ओर से ड्रोन के माध्यम से अमृतसर में भेजी गई हथियारों की बड़ी खेप को बरामद किया। इनमें साढ़े चार किलो आरडीएक्स, आइईडी बनाने के लिए बॉक्स, डेटोनेटर, रिमोट कंट्रोल, बैटरियां, पांच ग्रेनेड और पिस्तौल शामिल थे।

खेत में इतनी बड़ी मात्रा में हथियार बरामद होने से सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान हैं। पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इतनी बड़ी मात्रा में हथियार मिलने के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है।

सुरक्षा एजेंसियों ने भी राज्य पुलिस को सतर्क रहने को कहा है। आठ दिन में आइईडी, आरपीजी, आरडीएक्स और ग्रेनेड मिलने के बाद सरकार चिंता में है।

कब कब हुआ आरडीएक्स बरामद

  • 27 अप्रैल : सात विदेशी पिस्तौल सहित दो तस्कर किए काबू।
  • 25 अप्रैल : बीओपी शाहकोट के पास पड़ते बाला चक गांव के खेत से साढ़े चार किलो आरडीएक्स, पांच ग्रेनेड, छह डेटोनेटर, चार विदेशी पिस्तौल, आठ मैगजीन, 220 कारतूस, दो रिमोट बरामद किए थे।
  • 21 अप्रैल : बलड़वाल गांव के पास डेढ़ किलो आरडीएक्स, दो पिस्तौल, चार मैगजीन, पचास कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड, आइईडी तैयार करने वाले बॉक्स व अन्य सामान, रिमोट, दो डेटोनेटर और साढ़े सात किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई थी।
  • 19 अप्रैल : दो आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), दो आइईडी (प्रत्येक 2.5 किलोग्राम), दो डेटोनेटर के साथ हैंड ग्रेनेड, दो किलो आरडीएक्स रिमोट कंट्रोल के साथ, पांच पिस्तौल (बेरेटा और ग्लाक), छह मैगजीन, 44 कारतूस, 1 वायरलेस सेट।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को नहीं मिलेगा इन तीन नदियों का पानी, रोकने में लग जाएंगे 20 साल? जानिए क्या कहते हैं एक्स्पर्ट्स

ये भी पढ़ें- पंजाब में 31 मई तक ड्रग्स पर अंतिम प्रहार, DGP ने जारी की डेडलाइन; एक्शन प्लान में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।