Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल की बसों पर खालिस्तान लिखने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए 4 लोग

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 12:21 PM (IST)

    पंजाब में हिमाचल प्रदेश की बसों पर खालिस्तानी नारे (Khalistani Slogan onb Himachal Bus) लिखने की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का मानना है कि हिरासत में लिए गए युवक आरोपितों के करीबी हैं और उनके जरिए फरार आरोपितों पर दबाव बनाया जा सकता है।

    Hero Image
    हिमाचल की बसों पर लिखे गए थे खालिस्तानी नारे (File Photo)

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। Khalistani Slogan on Himachal Bus: हिमाचल प्रदेश की चार बसों की तोड़फोड़ और उन पर खालिस्तान के स्लोगन लिखने के आरोप में रामबाग थाने की पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी यह नहीं बता रहे कि हिरासत में लिए युवक वहीं हैं, जिन्होंने बसों पर खालिस्तान के स्लोगन लिखे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपितों के करीबी हैं ये युवक

    आशंका जताई जा रही है कि हिरासत में लिए गए युवक आरोपितों के करीबी हैं। पुलिस ने आरोपितों के करीबियों को हिरासत में लिया है, ताकि फरार चल रहे आरोपितों पर दबाव बनाया जा सके कि वह सरेंडर कर दें। इतना पता चला है कि राउंडअप किए गए चारों युवक गर्मख्याली हैं।

    उल्लेखनीय है कि शनिवार की तड़के कुछ शरारती तत्वों ने बस अड्डा के भीतर लगी हिमाचल प्रदेश की चार बसों के शीशे तोड़ दिए थे और उन पर खालिस्तान के स्लोगन लिख कर माहौल खराब कर दिया था।

    पंजाब में 20 रूटों पर बस सेवा बंद

    हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस पर पंजाब के अमृतसर में हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद निगम प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। एचआरटीसी ने पंजाब राज्य के लिए रात्रि ठहराव वाले 20 रूटों पर बस सेवा बंद कर दी है।

    शनिवार को हुई निगम प्रबंधन की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पंजाब को ऐसी कोई बस नहीं भेजी जाएगी जिन का रात्रि ठहराव वहां के बस अड्डे पर हो। निगम की ओर से इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

    खरड़ में भी हुआ था हमला

    इससे पहले पंजाब के मोहाली (Mohali News) के कस्बा खरड़ में 18 मार्च को देर शाम करीब 8 बजे हमला हुआ था। इसमें शामिल दोनों हमलावरों को पुलिस ने काबू कर लिया है। हमलावरों की पहचान गगनदीप सिंह निवासी फाजिल्का और हरदीप सिंह निवासी रोपड़ हाल वासी बल्लोमाजरा के रूप में हुई है।

    दोनों हमलावर ऑल्टो कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने उनके कब्जे से उस ऑल्टो कार को भी बरामद कर ली है। यह घटना खरड़ फ्लाईओवर पर घटी थी। इस घटना के समय बस में करीब 25 से 30 सवारियां मौजूद थीं। गनीमत रही कि किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं लगी। दोनों हमलावरों ने कपड़े से अपने मुंह ढके हुए थे।

    ये भी पढ़ें- खालिस्तान पोस्टर विवाद के बीच हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, पंजाब में रात को नहीं रुकेंगी HRTC की बसें

    ये भी पढ़ें- HRTC Bus में भिंडरावाला के बाद पंजाब की बसों में लगाए भारत माता की जय के पोस्टर, खालिस्तानी समर्थकों को सख्त संदेश